सिवान: देव उठनी एकादशी पर हुई भगवान विष्णु की पूजा कर हुई सुख समृद्धि की कामना

विवाह-लग्न के लिए दो माह में 14 दिन हैं शुभकारी

सिवान: जिला मुख्यालय समेत ग्रामीण क्षेत्रों में गुरुवार को कार्तिक शुक्ल पक्ष देवोत्थान एकादशी मनाया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान विष्णु की पूजा अर्चना कर परिवार की सुख समृद्धि की कामना की। बताया जाता है कि भगवान विष्णु चार महीने पर योग निद्रा से जगते हैं इसलिए इनकी विशेष रूप से पूजा की जाती है। इस भगवान विष्णु की पूजा करने से मनवांछित फल की प्राप्ति होती है। इस दौरान महिलाएं नए वस्त्र पहनाकर मंगल आरती के साथ मां लक्ष्मी की भी विधि विधानपूर्वक पूजा अर्चना की गई। कार्तिक एकादशी को लेकर जिले के विभिन्न मंदिरों में विशेष तैयारी की गई थी। आंदर के पड़ेजी निवासी आचार्य पंडित उमाशंकर पांडेय ने बताया कि प्रबोधिनी एकादशी को देवउठनी एकादशी भी कहा जाता है। इस दिन से सभी मांगलिक कार्यक्रम शुरू हो जाते हैं।

तुलसी विवाह की परंपरा का किया गया निर्वहन :

जिले में श्रद्धालुओं ने तुलसी विवाद की परंपरा का निर्वहन किया। इस दौरान तुलसी की पूजा की गई। इस दौरान नए वस्त्र एवं मिठाइयां अर्पित की गईं तथा परिवार की सुख समृद्धि की कामना की गई। इस दौरान महिलाओं ने मांगलिक गीत प्रस्तुत कर वातावरण भक्तिमय बना दिया। आचार्य ने बताया कि देवउठनी एकादशी के दिन ही तुलसी विवाह की भी परंपरा है। भगवान शालिग्राम के साथ मां तुलसी का विवाह संपन्न हुआ। बताया कि कार्तिक माह में भगवान श्री हरि विष्णु की पूजा करने से सौ गुणा फल प्राप्त होता है। देवउठनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से परिवार पर भगवान की विशेष कृपा बनी रहती है। यह कार्यक्रम में विभिन्न मंदिरों में आयोजित किया गया।

27 से शुरू हो जाएंगे वैवाहिक कार्यक्रम :

आचार्य ने बताया कि 27 नवंबर से शुभ मुहूर्त में वैवाहिक कार्यक्रम शुरू हो जाएंगे, जो 16 दिसंबर तक चलेगा। इसके बाद से मलमास लग जाने के बाद पुन: मांगलिक कार्यक्रमों पर विराम लग जाएगा। हिंदू धर्म में तुलसी विवाह के होते ही विवाह संस्कार शुरू हो जाते हैं। 2023 के अंंत के दो महीने नवंबर माह में शादी विवाह के तीन व दिसंबर माह में 11 मुहूर्त हैं। नवंबर माह में जहां 27, 28 व 29 को विवाह का शुभ मुहूर्त है, वहीं दिसंबर माह में 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9, 13, 14, 15 को पूरी रात तथा 16 दिसंबर को सुबह 9. 14 बजे तक लग्न है। इस दिन तक शहनाइयां बज सकती हैं। आचार्य ने बताया कि 16 दिसंबर की रात 12.44 बजे सूर्य धनु राशि में प्रवेश कर जाएंगे उसके बाद से मलमास लग जाने के बाद एक माह तक विवाह संस्कार नहीं होंगे। पुन: 15 जनवरी0 24 की सुबह 8.38 बजे सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने पर मलमास खत्म हो जाएगा और इस दिन मकर संक्रांति मनाई जाएगी। इसके बाद से शादी विवाह शुरू हो जाएंगे।

Siwan News

Recent Posts

दारौंदा: 12 लीटर शराब के साथ दो गिरफ्तार

✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दारौंदा थाना की टीम ने रविवार की शाम दो गांवों में…

May 6, 2024

हसनपुरा : भूमि विवाद को ले हुई मारपीट में 19 आरोपित

✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के एमएच नगर थाना क्षेत्र के डीबी गांव में भूमि विवाद को…

May 6, 2024

बड़हरिया: मतदाता वालंटियर्स को दिया गया प्रशिक्षण

✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया प्रखंड कार्यालय सभागार में सोमवार को लोकसभा चुनाव को ले…

May 6, 2024

भगवानपुर हाट: 70 लीटर कच्चा स्प्रिट के साथ एक गिरफ्तार

✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट थाना की टीम ने बिलासपुर बाजार में छापेमारी कर…

May 6, 2024

लकड़ी नबीगंज: प्रधानाध्यापकों के साथ बीडीओ ने बैठक

✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के लकड़ी नबीगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित बीआरसी भवन परिसर में सोमवार को…

May 6, 2024

सिसवन: हिना शहाब ने जनसंपर्क कर मतदाताओं से मांगा जीत का आशीर्वाद

✍️परवेज अख्तर/सिवान: सिवान लोकसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी हिनाशहाब ने सोमवार को सिसवन प्रखंड के…

May 6, 2024