परवेज अख्तर/ सिवान : नगर थाना की गश्त पार्टी ने शनिवार को क्षेत्र में अलग अलग जगहों से 21 पीस शराब के साथ पांच धंधेबाज सहित एक नशेड़ी को गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया। नगर थाना इंस्पेक्टर सुबोध कुमार ने बताया कि थाना गेट के पास से चार लोग जा रहे थे तभी पुलिस को देख भागने लगे शक होने पर दौड़ कर चारों लोगों को पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान उनके पास से 16 पीस शराब बरामद हुआ। गिरफ्तार धंधेबाज में उत्तर प्रदेश के लार निवासी अश्वनी सिंह, विनोद कुमार सिंह,पिपरहिय निवासी ओमकार नाथ व विशाल प्रसाद है। दूसरी गिरफ्तारी छपरा-सिवान मुख्य पथ पर बुलेट शो रूम के सामने हुई। यहां से नशे की हालात में एक युवक हल्ला हंगामा कर रहा था। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मुफस्सिल थाना क्षेत्र विदुरतीहाता निवासी सत्येंद्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया। तीसरी गिरफ्तारी नशे की हालात में पांच पीस शराब के साथ महादेवा निवासी कृष्णा साह की गिरफ्तारी सब्जी मंडी से हुई। छहों की गिरफ्तारी देर शाम जेल भेजा दिया गया।
नौतन थाना क्षेत्र के नारायणपुर निवासी नथुनी साह के पुत्र नागेंद्र साह शुक्रवार की शाम…
परवेज अख्तर/सिवान: जिले के असांव थाना क्षेत्र के फाजिलपुर में शनिवार को एक अनियंत्रित वाहन…
परवेज़ अख्तर/सिवान: असांव थाना थाना की पुलिस ने कटवार गांव में छापेमारी कर एक युवक…
परवेज अख्तर/सिवान: जिले के लकड़ी नबीगंज थाना क्षेत्र के नरहन गांव में सोमवार को आपसी…
परवेज अख्तर/सिवान: अब बड़हरिया नगर पंचायत की निगरानी सीसी कैमरे के माध्यम से की जा…
परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हसनपुरा एमएच नगर थाना क्षेत्र के पड़री निवासी बलिराम यादव ने…