समाजसेवी बैजनाथ बाबा का निधन, अंतिम दर्शन को पहुंचे मंत्री मंगल पांडे

0

छपरा: भकुरा भिटठी गांव के समाजसेवी बैजनाथ दुबे की मृत्यु मंगलवार को हो गई। दिल्ली के मेदांता अस्पताल से जैसे ही उनका पार्थिव शरीर पैतृक आवास भकुरा भिटठी पहुंचा, उनके अंतिम दर्शन को सैकड़ों सामाजिक कार्यकर्ता व ग्रामीण उमड़ पड़े।वहीं वैजनाथ बाबा के दमाद तथा सुबे के स्वास्थ्य व पथ निर्माण मंत्री मंगल पांडेय भी उनके अंतिम दर्शन को पहुंचे। वे अपने ससुर के शव यात्रा में शामिल भी हुए। मंत्री के आने की खबर सुनकर सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता भी पहुंचे।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

वहीं सैकड़ों की संख्या में चार पहिया वाहनों से शव यात्रा में भाजपा कार्यकर्ता भी शामिल हुए जो रिविलगंज घाट तक अंत्येष्टि में भी गए। इस मौके पर महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री व स्थानीय जिला पार्षद प्रियंका सिंह, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश उपाध्याय, उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, अशोक कुमार सिंह, जदयू नेता कामेश्वर सिंह, पूर्व प्रमुख कन्हैया सिंह, धीरज कुमार सिंह, राजेंद्र सिंह, आचार्य रामेश्वर द्विवेदी, छात्र नेता उज्जवल कुमार सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता योगेंद्र सिंह, अनिल कुमार सिंह,शैलेश सिंह व अन्य थे।