पिता से बेटे ने पेंशन के पैसे मांगे….नहीं देने पर छत से फेंक दिया….मौत….

0

मुंगेर: जिले के जमालपुर नगर के ईस्ट कालोनी थाना क्षेत्र स्थित नया गांव मुहल्ले में बुधवार की सुबह पेंशन की राशि और संपत्ति विवाद में पुत्र ने पिता को छत से फेंक दिया। पिता की मौत मौके पर ही हो गई। घटना के बाद पुत्र मां और भांजे के साथ फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए मुंगेर भेजा।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

दरअसल, रेलवे से रिटायर रामस्वरूप यादव से पेंशन के लिए बेटा राधेश्याम बराबर तंग करता था। अक्सर घर में विवाद होता था। बेटे का साथ मां और भांजा भी देता था। बुधवार की सुबह भी विवाद हुआ और बेटे ने घटना को अंजाम दे दिया। थानाध्यक्ष विजय यादव इंदु ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम को लगाया गया है, जल्द ही इस में सफलता मिलेगी।