Siwan News

रास्‍ते के विवाद में पत्‍थरबाजी व मारपीट, आधा दर्जन घायल

परवेज़ अख्तर/सीवान:- जिले के पचरुखी थाना क्षेत्र के जसौली गांव में रविवार की दोपहर रास्ते के विवाद को लेकर जमकर मारपीट एवं पत्थरबाजी हुई। मारपीट की इस घटना में कई लोगों के घायल होने की बात बताई जा रही है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक जसौली गढ़ के समीप रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर पत्थरबाजी और मारपीट हुई,जिसमें कई लोग घायल हो गए। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे एसआई के अलावा पुलिस का एक जवान भी पत्थरबाजी में मामूली रूप से घायल हो गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसआई ने इसकी सूचना पचरुखी थाना प्रभारी को दी। इसके बाद थाना प्रभारी दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और दोनों पक्षों के आधा दर्जन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार लोगों में गांव के ही हरेंद्र मिश्रा, उपेंद्र मिश्रा, वीरेंद्र सिंह, राज कमल सिंह, अर्पित कुमार एवं विवेक सिंह शामिल हैं। इस मामले में एसआई उमेश प्रसाद के बयान पर भी प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है। घायलों कुछ लोगों का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है।​

Siwan News

Recent Posts

बड़हरिया: वेतन नहीं मिलने से आर्थिक संकट से जूझ रहे सफाई कर्मी

परवेज अख्तर/सिवान: बड़हरिया नगर पंचायत के सफाई कर्मियों को दो माह से वेतन नहीं मिलने…

April 23, 2024

महाराजगंज: संगीतमय सुंदरकांड पाठ से वातावरण हुआ भक्तिमय

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के महाराजगंज प्रखंड के बंगरा गांव स्थित रघुवीर सिंह पुस्तकालय सह वाचनालय…

April 23, 2024

आंदर: भगवान राम के आदर्शों पर चलने से ही मानव का कल्याण संभव : रेखा

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के आंदर प्रखंड के छजवा गांव में चल रहे प्रतिष्ठात्मक श्रीरुद्र महायज्ञ…

April 23, 2024

दारौंदा: बुजुर्ग व दिव्यांग मतदाताओं के बीच प्रपत्र 12 घ का वितरण शुरू

परवेज अख्तर/सिवान: दारौंदा लोकसभा चुनाव में छठे चरण में 25 मई को मतदान होना है।…

April 23, 2024

आंदर: युवक की हत्या मामले में आर्केस्ट्रा संचालक समेत दो को जेल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के आंदर थाना क्षेत्र के गायघाट गांव स्थित जितरा बाबा स्थान के…

April 23, 2024

महाराजगंज: डीएम-एसपी ने किया डिस्पैच सेंटर का निरीक्षण

परवेज अख्तर/सिवान: लोकसभा चुनाव को लेकर जिलाधिकारी मुकुल कुमार गुप्ता एवं एसपी अमितेश कुमार ने…

April 23, 2024