गरवा नृत्य प्रस्तुत कर छात्र-छात्राओं ने मन मोहा

0
dance

परवेज अख्तर/सिवान : स्थानीय आर्य समाज मंदिर परिसर में शिक्षा जगत के मालवीय कहे जाने वाले दाढ़ी बाबा की जयंती समारोह धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर संगीत कला विकास परिषद के कलाकारों द्वार शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम की शुरुआत दाढ़ी बाबा के जीवन पर आधारित गीत से हुई। इसके बाद परिसर में वर्षों से चल रहे संगीत महाविद्यालय के नन्हें छात्रों के द्वारा शास्त्रीय नृत्य व संगीत प्रस्तुत किया गया। इससे दर्शक झूम उठे। दूरदर्शन के प्रसिद्ध लोक कलाकार मनन गिरि के द्वारा अच्छी प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में एक से बढ़ कर एक रंगारंग छात्र-छात्राओं ने समूह नृत्य प्रस्तुत किए। गरवा पर समूह नृत्य सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम का संचालन संगीताचार्य रामानुज मिश्र, मनोज मिश्र ने किया। कथ्थक नृत्य एवं भाव नृत्य में समृद्धि पाठक, प्रज्ञा, तान्या, प्रियांशी, नंदनी व दाढ़ी बाबा की जीवनी पर गीत शालु सिंह, शिखा, रौशनी, रिया, प्रियंका, अंजली, आयुषी, रश्मि, गीतांजली, नम्रता, मोहिनी, मनीषा, संध्या शामिल थी। राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त डॉ. सुशीला पांडेय ने दाढ़ी बाबा की जीवनी पर कई महत्वपूर्ण जानकारी दी। मो. इमरान द्वारा शहनाई पर राग, राजन कुमार द्वारा भजन सराहनीय रहा।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2022-08-26 at 8.35.34 PM
WhatsApp Image 2023-04-20 at 8.45.32 PM