मांझी प्रखंड मुख्यालय पर नव निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम हुआ शुरू

0

मांझी: शुक्रवार को मांझी प्रखंड मुख्यालय पर नव निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम शुरू हुआ। छपरा के परिवहन पदाधिकारी जनार्दन कुमार तथा मांझी के बीडीओ नीलकमल व थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह की मौजूदगी में शपथ ग्रहण कार्यक्रम का पहला चरण सम्पन्न हुआ। शपथ ग्रहण से पूर्व सम्बन्धित पंचायतों के वार्ड सदस्यों ने उप मुखिया तथा पंचों ने उप सरपंचों का चुनाव किया। शपथ लेने वालों में महम्मदपुर पंचायत से सिया देवी मुखिया देवन्ती देवी उप मुखिया फूलकुमारी देवी सरपंच तथा माया देवी उप सरपंच भजौना नचाप पंचायत से प्रमेन्द्र कुमार सिंह मुखिया अजय कुमार राम उप मुखिया फूलकुमारी देवी सरपंच तथा सादया कुमारी उप सरपंच भलुआ बुजुर्ग पंचायत से दीपक कुमार मिश्रा मुखिया जय कुमार यादव उप मुखिया आशुतोष कुमार दुबे सरपंच तथा शर्मिला देवी उप सरपंच मुबारकपुर पंचायत से आरती देवी मुखिया बबिता देवी उप मुखिया पुष्पा देवी सरपंच तथा मधुबाला देवी उप सरपंच मटियार पंचायत से सुनैना देवी मुखिया प्रतिमा देवी उप मुखिया अर्जुन भगत सरपंच तथा तेतरी देवी उप सरपंच चेंफुल पंचायत से बिनीता देवी मुखिया उपेन्द्र चौधरी उप मुखिया कांति देवी सरपंच तथा फूलमती देवी उप सरपंच ने शपथ ग्रहण किया। शपथ ग्रहण के मद्देनजर प्रखंड मुख्यालय पर भीड़ भाड़ का माहौल रहा।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali