तरवारा: भूमि विवाद में चली गोली दहशत, एक खोखा बरामद

0

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के जी.बी. नगर थाना क्षेत्र के सकरा पूरब टोला गांव में रविवार की शाम भूमि विवाद को लेकर विपिन सिंह एवं संजय यादव के बीच झड़प हो गई। इस दौरान एक पक्ष द्वारा फाायरिंग की गई। इसमें किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। फायरिंंग के बाद गांव में अफरातफरी मच गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शांति व्यवस्था कायम की तथा घटनास्थल एक खोखा बरामद की है। कितने राउंड फायरिंग की इसकी सूचना नहीं रही।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2022-08-26 at 8.35.34 PM
WhatsApp Image 2023-04-20 at 8.45.32 PM

इस मामले में संजय यादव की पत्नी मंजू देवी ने थाना में आवेदन देकर विपिन सिंह समेत आधा दर्जन से अधिक लोगोंं को आरोपित की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। ज्ञात हो कि पूर्व से विपिन सिंह एवं संजय यादव के बीच भूमि विवाद का मामला चल रहा था। यह मामला थाना में जनता दरबार में चल रहा था। प्रभारी थानाध्यक्ष मनोरंजन कुमार ने बताया कि भूमि विवाद को लेकर एक पक्ष द्वारा दहशत कायम करने के लिए गोली चलाई गई है। इसमें कोई घायल नहीं हुआ है।पुलिस मौके पर पहुंच कर घटनास्थल से एक खोखा बरामद की है। प्राथमिकी की प्रक्रिया चल रही है।