परवेज अख्तर/सिवान: जिले के जी.बी. नगर थाना परिसर में शनिवार को डीसीएलआर महाराजगंज राजेश कुमार सिंह, सीओ गोरेयाकोठी अरुण कुमार सरोज, राजस्व पदाधिकारी महराजगंज संजीव कुमार, राजस्व पदाधिकारी बड़हरिया राकेश आनंद, राजस्व कर्मचारी पचरुखी राजेंद्र चौधरी, थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार, अवर निरीक्षक कंचन कुमारी ने संयुक्त रूप से जनता दरबार लगा कर थाना क्षेत्र के भूमि विवाद संबंधित कई मामले की सुनवाई की। इस दौरान जनता दरबार में एक दर्जन से अधिक आवेदन आए। इसमें सुनवाई करते हुए छह मामले का निष्पादित किया।
डीसीएलआर ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में बढ़ते भूमि विवाद को सुलझाने के लिए सरकार के आदेश के आलोक में जनता दरबार लगाया जा रहा है। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि फरियादी भूमि संबंधित आवेदन लेकर जनता दरबार में पहुंच मामले को सुलझाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि ग्रामीण स्तर पर भूमि विवाद का मामला बढ़ गया है इसको लेकर हमेशा मारपीट की घटना हो रही है। अगर जमीनी विवाद को थाना तथा अंचल स्तर पर सुलझा लिया जाएगा तो बहुत कम मारपीट होगी और लोगों को सहूलियत मिलेगी तथा कोर्ट में मुकदमा से निजात मिलेगा।
परवेज अख्तर/सिवान: महाराजगंज शहर स्थित उमाशंकर चंपा देवी डीएवी पब्लिक स्कूल में सोमवार को मदर्स…
परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दरौली प्रखंड के सिद्ध गुफा चकरी योगाश्रम पर चल रहे पंचकुंडीय…
परवेज अख्तर/सिवान: जामो बाजार थाना क्षेत्र के छतीसी और बलडीहां के समीप सोमवार को करीब…
परवेज अख्तर/सिवान: लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष रुप से संपन्न कराने को लेकर जिला…
परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दारौंदा थाना क्षेत्र के धनौती में रविवार की रात एक घर…
परवेज अख्तर/सिवान: जिले के सिसवन प्रखंड के ऐतिहासिक बाबा महेंद्रानाथ मंदिर में सोमवार को मंदिर…