तरवारा: शिव चर्चा में शिव के आदर्शों को चलने का संकल्प

0

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के जी.बी. नगर थाना क्षेत्र के उसुरी गांव स्थित श्रीराम मिश्रा के आवास पर मंगलवार को बिहारी यादव की अध्यक्षता में शिव चर्चा का आयोजन किया गया। इस दौरान शिव के आदर्शाें पर चलने का संकल्प लिया गया। शिव चर्चा के दौरान उपस्थित शिव गुरु बहन, भाई तथा शिव शिष्य को संबोधित करते हुए बिहारी लाल यादव ने कहा कि शिव आज भी गुरु हैं। वे आदि में भी गुरु थे और रहेंगे, इसलिए उनके बनाए मार्गों पर चलने से पूरे संसार का कल्याण होगा। हम लोगों को शिव को गुरु मानते हुए सभी कार्यों को करना चाहिए।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2022-09-15 at 8.17.37 PM

उन्होंने कहा कि और भगवान शिव के सानिध्य में रहने पर जीवन की सुख और दुख का एहसास होता है। संपूर्ण सुख मिलने पर हम लोग भगवान शिव को भूल जाते हैं जिससे जीवन में कष्ट होता है। अगर आज से ही भगवान शिव को अपना गुरु मानकर उनके शरण में चले जाएं तो सभी कठिनाइयों का हल हो जाएगा। उपस्थित शिव शिष्यों ने भगवान शिव के चरित्र पर प्रकाश डालते हुए अपना अपना विचार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भगवान शिव की पूजा पूर्व काल में समय- समय पर देव तथा ऋषि महर्षि भी किए हैं जिससे संसार का कल्याण हुआ है।