तरवारा सुरवाला: भूमि विवाद में मारपीट, एक घायल

0

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के जी.बी. नगर थाना क्षेत्र के सुरवला गांव में गुरुवार की सुबह भूमि की हिस्सेदारी को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गयी। मारपीट के दौरान एक पक्ष से एक व्यक्ति घायल हो गया। जिसे स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल भर्ती कराया गया। घायल की पहचान शंभू राम के पुत्र राधेश्याम राम के रूप में हुई। स्वजनों ने बताया कि घर के पास ही भूमि है।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2022-08-26 at 8.35.34 PM
WhatsApp Image 2023-04-20 at 8.45.32 PM

इसमे चार लोग हिस्सेदार हैं लेकिन तीन लोग पहले से अपना हिस्सा कब्जा किये हुए हैं। जब हमलोग अपने हिस्से की भूमि पर कब्जा के लिए जाते है तो मारपीट की जाती है। गुरुवार की सुबह भी हमलोग अपने हिस्से की भूमि के लिए गए तो मारपीट कर घायल कर दिया गया।उन्होंने यह भी बताया कि इस मामले में स्थानीय थाना को जानकारी दी गयी है।