तरवारा बाजार में अनियंत्रित कार ने दो होमगार्ड जवान को मारा धक्का, घायल

0

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के जी.बी. नगर तरवारा थाना क्षेत्र के तरवारा बाजार पर गुरुवार की देर रात अज्ञात अनियंत्रित कार ने दो होमगार्ड के जवान को धक्का मार कर घायल कर दिया। दोनों जवान को स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल लाया गया। जहां दोनों की स्थिति गंभीर को देखकर डाक्टर ने पटना रेफर कर दिया। घायल दोनों जवानों की पहचान जीबीनगर थाना क्षेत्र के जलालपुर निवासी मुन्ना सिंह तथा हरिहरपुर निवासी राज नारायण ठाकुर के रूप में हुई है।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

जानकारी के अनुसार दोनों जवान बाइक पर सवार होकर जीबीनगर किसी काम के सिलसिले में पहुंचे थे। इसी दौरान तरवारा बाजार के समीप किसी अज्ञात वाहन ने धक्का मार दिया। बता दें कि दोनों होमगार्ड जवान शहर के बबुनिया मोड़ स्थित पंजाब नेशनल बैंक में तैनात हैं। इधर जैसे ही जानकारी होमगार्ड कार्यालय में स्थित अन्य जवानों को हुई सभी आनन-फानन में सदर अस्पताल पहुंचे। स्वजनों ने बताया कि दोनों जवान शुरू से ही एक साथ ड्यूटी पर तैनात हैं और वह हमेशा एक दूसरे के साथ ही आते जाते थे।