मैरवा में दस प्रत्याशियों ने नाम वापस लिया

0

परवेज अख्तर/सिवान: पंचायत चुनाव के नामांकन के बाद नाम वापसी के दिन 10 प्रत्याशियों ने नाम वापस लिया है। मंगलवार को नाम वापस लेने का अंतिम दिन था। मुखिया के लिए सबसे ज्यादा छह नामाकंन वापस लिया गया। वार्ड में 3 और बीडसीसी के लिए एक ने नाम वापस लिया है। मुखिया पद से मुडियारी और सेवतापूर से दो दो नाम वापस हुआ है। अब कुल 812 प्रत्याशि चुनावी मैदान में है। पंच में 59 निर्विरोध चुने गये है।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

पंच पद के लिए सबसे कम नामांकन हुआ था। दूसरी ओर पंचायत चुनाव को लेकर आर्ब्जवर रणजीत कुमार ने बड़गांव,बभनौली और मुडीयारी पंचायत के बूथ का निरीक्षण किया। मतदान केन्द्र पर बिजली,चापाकल,सफाई और दिव्यांग के लिए रैम्प के बारे में जानकारी लिया। आसपास के ग्रामीणों से मतदान के दिन होने वाले असमाजिक तत्वों के गतिविधि के बारे में पूक्षताक्ष भी किया। आब्जर्वर ने मतदान केन्द्र पर मतदाताओं के लिए सुविधा विस्तार को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया।