दरौली

दस धुर भूमि के लिए कर दी अधेड़ की हत्या

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के दरौली थाना क्षेत्र के नेपुरा गांव में शुक्रवार को एक अधेड़ की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह कहीं से अपने घर लौट रहे थे। हत्यारे घटना को अंजाम देकर भाग गए। गोली लगने के बाद घायल को मैरवा रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। स्थानीय लोगों के अनुसार विवाद पहले से चला रहा था। महज दस धूर भूमि पर कब्जा करने का विरोध करने पर मुरली मनोहर पांडेय को अपनी जान गंवानी पड़ी। उन्हें जान से मार देने की धमकी पहले ही मिल चुकी थी। बताया जाता है कि दरौली थाना क्षेत्र के नेपुरा में मुरली मनोहर पांडेय के पट्टीदार सरल पांडेय एवं उनके पुत्रों द्वारा मकान निर्माण कराया जा रहा था। मुरली मनोहर पांडेय ने उनकी दस धूर जमीन पर कब्जा कर पट्टीदार द्वारा निर्माण किए जाने का विरोध किया। इसको लेकर दोनों पक्षों में विवाद बढ़ता चला गया। विरोध के बावजूद निर्माण कार्य चलता रहा। दोनों पक्षों में कई बार नोक-झोंक एवं मारपीट भी हुई थी। विवाद बढ़ता देख मुरली मनोहर पांडेय और उनके पुत्रों ने दरौली पुलिस से गुहार लगाई। कोई कार्रवाई नहीं होने पर वे एसपी और डीआइजी के शरण में गए। एसपी ने थानेदार को इस मामले को गंभीरता से देखने को कहा। उधार एक दिन पहले गुरुवार को भी दोनों पक्षों के बीच झड़प हुई थी। मुरली मनोहर पांडेय ने दूसरे पक्ष पर रोड़ेबाजी करने का आरोप भी लगाया। इसकी सूचना पुलिस की दी। इस दौरान जान से मार डालने की धमकी भी दी गई। किसी तरह आसपास के लोगों ने दोनों पक्षों के बीच बचाव किया और मामला शांत हुआ। अगले दिन एक किराने की दुकान से सामान खरीद कर मुरली मनोहर पांडेय घर लौट रहे थे। इसी दौरान घात लगाकर बैठे चार लोग ने मुरली मनोहर पांडेय को देखते ही गोली चलानी शुरू कर दी। गोली सीने पर लगते ही वे गिर पड़े। चीख सुनकर आसपास के लोग दौड़े। वहीं गोली मारने वाले भाग गए। घटना की सूचना ग्रामीणों ने घायल के परिजनों को दी। घायल मुरली मनोहर पांडेय को रेफरल अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मैरवा पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई। मृतक मुरली मनोहर पांडेय के पुत्र अजय पांडेय ने इस घटना की पूरी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शव को अंत्य परीक्षण के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

भूमि विवाद में जान से मारने की मिली थी धमकी

दरौली थाना क्षेत्र के नेपुरा में भूमि विवाद में गोली मारकर हुई हत्या मामले में पुलिस की लापरवाही को मृतक के परिजन जिम्मेवार ठहरा रहे हैं। उनका कहना है कि उनकी भूमि पर जबरन कब्जा कर पट्टीदारों द्वारा निर्माण किया जा रहा था। इसका विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी गई थी। इसकी सूचना दिल्ली पुलिस से लेकर वरीय अधिकारी तक को दी गई थी। जान माल की रक्षा की गुहार भी लगाई गई, लेकिन पुलिस प्रशासन ने कुछ नहीं किया। इससे विपक्षी के हौसले और बढ़ गए। शुक्रवार को मुरली मनोहर पांडेय को गोली मार दी गई।

मृतक के परिजनों ने पुलिस पर निकाली भड़ांस

मृतक के परिजनों ने रेफरल अस्पताल में पहुंची पुलिस पर जमकर भड़ांस निकाली। उन्होंने कहा कि मुरली मनोहर पांडेय की मौत के लिए पुलिस प्रशासन ही जिम्मेवार है। गोली मार देने की मिली धमकी के बारे में उन्होंने पुलिस को पहले ही बताया था। इसके बावजूद पुलिस उनकी रक्षा नहीं कर सकी।

पांच को बनाया आरोपित

मृतक मुरली मनोहर पांडेय के पुत्र अजय पांडेय ने मैरवा पुलिस को रेफरल अस्पताल में घटना की पूरी जानकारी देते हुए पट्टीदार सरल पांडेय, उनके पुत्र सनोज पांडेय समेत पांच लोगों को आरोपित किया है। सनोज पांडेय एक राजनीतिक दल से सक्रिय रूप से जुड़ा बताया जाता है।

Siwan News

Recent Posts

बड़हरिया: मक्का फसल की कटनी करा उत्पादन किया गया आकलन

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया प्रखंड के कोइरीगावा पंचायत के चैन छपरा गांव में रविवार…

May 5, 2024

सिसवन: बैशाखी मेला को लेकर मेंहदार में सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के सिसवन प्रखंड के मेंहदार गांव स्थित महेंद्रनाथ मंदिर परिसर में सोमवार…

May 5, 2024

दारौंदा: बीएलओ ने हर घर दस्तक अभियान के तहत मतदाताओं को किया जागरूक

परवेज अख्तर/सिवान: दारौंदा स्वीप कार्यक्रम के तहत प्रखंड में विभिन्न गांवों में बीएलओ द्वारा मतदाता…

May 5, 2024

रघुनाथपुर: राजद नेता सह पूर्व उपमुख्यमंत्री का चुनावी जनसभा कल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के रघुनाथपुर प्रखंड के राजपुर उच्च विद्यालय के खेल मैदान में सोमवार…

May 5, 2024

हसनपुरा: पार्ट्स व रिपेयरिंग दुकान में आग लगने से लाखों की संपत्ति जली

एमएच नगर थाना क्षेत्र के हुसैन बंगरा चट्टी स्थित शिवम आटो सर्विस दुकान में लगी…

May 5, 2024

बसंतपुर में अतिक्रमण से लगता है जाम, लोग होते हैं हलकान

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बसंतपुर प्रखंड मुख्यालय में सड़क किनारे अतिक्रमण होने से हमेशा जाम…

May 5, 2024