जीत के बाद पटाखा छोड़ने के विवाद में दो पक्ष में तनाव

0

परवेज अख्तर/सिवान:- जिले के जी. बी. नगर तरवारा थाना क्षेत्र के सुरवाला गाव में उस समय तनाव व्याप्त हो गया जब जीत की जश्न मानते समय गाव के ही कुछ असमाजिक तत्व के युवको ने मस्जिद के पास, पीर बाबा स्थान के पास, कब्र स्थान के पास पटाखा छोड़ दी। जिससे गाव में दो पक्ष में तनाव व्याप्त हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्ष के लोग आमने सामने आ गए। इस घटना की सुचना जैसे ही मिली की पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष अकील अहमद दल बल के साथ मौके पर पहुँच गए और पंचायत के मुखिया व बुद्धिजीवी बर्ग के लोगो के साथ बैठक कर स्थिति को सँभालते हुए सामान्य किया। इस सन्दर्भ में थानाध्यक्ष अकील अहमद ने बताया की स्थिति सामान्य है पुलिस की नजर घटना के बाद बनी हुई है।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali