देवरिया डकैती कांड का अप्राथमिकी अभियुक्त गिरफ्तार

0
giraftar

परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के गुठनी थाना क्षेत्र के देवरिया डकैती कांड के अप्राथमिकी अभियुक्त ईश्वर मल्लाह उर्फ ईश्वर साहनी को स्थानीय पुलिस ने उसके घर दरौली थाना क्षेत्र के डुमरहर गांव से गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष मनोरंजन कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि ईश्वर साहनी अपने घर में छुपा हुआ है। सूचना मिलते ही मंगलवार अल सुबह डुमरहर गांव में छापेमारी की गई। छापेमारी के क्रम में ईश्वर को गिरफ्तार किया गया। विदित हो कि 3 फरवरी की मध्य रात्रि एक दर्जन की संख्या में आए डकैतों ने देवरिया गांव के हरि बाबा के घर हथियार के बल पर भीषण डकैती की थी।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2022-08-26 at 8.35.34 PM
WhatsApp Image 2022-09-15 at 8.17.37 PM
20230302_203826 (1) (1)-compressed