तेज रफ्तार स्कार्पियो की चपेट में आने से बच्चा घायल

0
scorpiyo accident

परवेज अख्तर/सीवान : जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के छोटपुर गांव में रविवार की शाम तेज रफ्तार स्कार्पियों की चपेट में आने से एक 12 वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बच्चा थाना क्षेत्र के छोटपुर निवासी अशोक कुमार गुप्ता का 12 वर्षीय पुत्र मोनू कुमार गुप्ता है। बच्चे को इलाज के लिए लोगों ने आनन फानन में सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा था। इधर लोगों ने स्कार्पियो चालक को बंधक बना लिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने गाड़ी को जब्त कर चालक सहित थाना लाया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि सिवान-गोपालगंज मुख्य मार्ग स्थित छोटपुर गांव में बच्चा सड़क पार कर रहा था। तभी अचानक गोपालगंज की तरफ से आ रही तेज रफ्तार की स्कार्पियों ने धक्का मार दिया। धक्का लगने के बाद मोनू गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं घटना के बाद स्थानीय लोगों ने स्कार्पियों को अपने कब्जे में लेकर चालक को बंधक बना लिया। वहीं परिजनों की सहायता से घायल बच्चे को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali