केंद्र सरकार ने गांव, गरीब व किसान को बचाने का किया है काम : रामकृपाल

0
kripal

परवेज अख्तर/सिवान : सारण मंडल भाजपा किसान मोर्चा के बैनर तले रविवार को प्रखंड कार्यालय परिसर में एक दिवसीय किसान सम्मान सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन की शुरुआत केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव, बिहार सरकार के मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर तथा श्यामा प्रसाद मुखर्जी, दीनदयाल उपाध्याय एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजेपयी के चित्र पर माल्यार्पण कर की। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री राजीव कुमार सिंह उर्फ बिट्टू सिंह ने मंचासीन सभी प्रदेश के नेताओं को मोमेंटो देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता किसान मोर्चा के अध्यक्ष अनिल तिवारी तथा संचालन प्रदेश किसान मोर्चा के मंत्री बृज मोहन सिंह ने किया। समारोह को संबोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि रामकृपाल यादव ने कहा कि सरकार खाद्यान की उत्पादन वृद्धि हुई है। बागवानी के क्षेत्र में सरकार काफी आगे है। उन्होंने जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए सरकार की सराहना की। नीम कोटेड यूरिया का उत्पादन कर किसानों के आवश्यकता पूरी करने का काम किया गया। मिट्टी हेल्थ कार्ड सरकार तथा कृषि ऋण में बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने सबका साथ सबका विकास का वादा पूरा किया है।उन्होंने कहा कि विरोधी पार्टी नरेंद्र मोदी से घबरा कर एकजुट हुए हैं, लेकिन अगली बार भी केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार बनेगी। मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने कहा सरकार किसानों के आय को दोगुना करने का काम कर रही है। किसानों की दशा सुधारने का काम सरकार कर रही है। किसानों को आपदा प्रबंधन के तहत किसानों को लाभ पहुंचाने की बात कही। सांसद डॉ. सीपी ठाकुर ने जैविक खेती को बढ़ावा देने का आह्वान किया। समारोह को प्रदेश किसान मोर्चा के अध्यक्षअखिलेश कुमार सिंह, मंत्री बिट्टू सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज सिंह, सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, भाजपा नेता देवेश कांत सिंह, विधायक मिथकलेश तिवारी आदि ने संबोधित किया। केंद्रीय मंत्री ने लिया बीडीओ से विकास का फिड बैक :केंद्रीय मंत्री राम कृपाल यादव ने बीडीओ डॉ. अभय कुमार से प्रधानमंत्रीआवास योजना, समाजिक सुरक्षा पेंशन, सात निश्चय, मनरेगा, प्रधानमंत्री सड़क योजना सहित केंद्र सरकार द्वारा प्रायोजित योजनाओंका फिड बैक लिया एवं योजनाओं को धरातल पर पारदर्शिता के साथलागू करने का निर्देश दिया। बीडीओ ने एक-एक योजनाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी मंत्री को दी।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

मंत्री के स्वागत में उमड़ी भीड़

भाजपा के केंद्रीय मंत्री राम कृपाल यादव एवं बिहार सरकार में भाजपा के मंत्रीडॉ. प्रेम कुमार के स्वागत के लिए सड़कों के किनारे काफी संख्या में लोग खड़े देखे गए। प्रखंड कार्यालय परिसर में सारण प्रमंडल के तीनों जिले सारण, सिवान एवं गोपालगंज के हजारों किसान सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे थे। पूरा प्रखंड कार्यालय परिसर भागवा रंग में रंग गया था। केंद्रीय मंत्री राम कृपाल यादव एवं बिहार सरकार के मंत्री डॉ. प्रेम कुमार के समर्थकों द्वारा मोदी मोदी के नारे लगाते नहीं थक रहे थे। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कई बार सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल को माइक पर आना पड़ा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी हुआ आयोजन :भाजपा किसान मोर्चा द्वारा आयोजित किसान सम्मान सम्मेलन में रविवार को सम्मेलन स्थल पर मंच के बगल में बने एक मंच से कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। कलाकारों द्वारा खेत, किसान पर आधारित गीत संगीत प्रस्तुत किया गया, जिससे मंत्री द्वय ने खूब सराहा। इस अवसर पर कलाकारों ने केंद्रीय मंत्री राम कृपाल यादव एवं स्टेट कृषि मंत्री प्रेम कुमार को भोजपुरी भाषा में स्वागत गीत प्रस्तुत कर स्वागत किया गया जिससे मंत्री ने खूब सराहा।