Categories: पटना

मां का इलाज कराने अस्पताल पहुंची युवती से स्वास्थ्य कर्मी को हुआ प्रेम, बिहार के इस लव स्टोरी की हर तरफ चर्चा

पटना: हाजीपुर सदर अस्पताल के एक स्वास्थ कर्मचारी से इलाज के दौरान मरीज की बेटी से प्यार हो गया। तबीयत बिगड़ने के बाद बेटी ने मां को अस्पताल में एडमिट कराया था। जहां मां की इलाज के दौरान अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मचारी से मुलाकात हुई और यह मुलाकात धीरे-धीरे प्यार में तब्दील हो गयी।

जिस मरीज का देखभाल स्वास्थ्य कर्मचारी कर रहा था। वह उनसे बेटी का हाथ मांगने लगा। फिर क्या था लड़की की मां को लड़का पसंद आ गया और उसकी भी इच्छा थी कि बेटी की शादी अच्छे घर में हो। लड़की के पिता का देहांत काफी दिन पहले हो गया था। बेटी की शादी की जिम्मेदारी मां पर थी। अस्पताल में वह खुद का इलाज कराने के लिए भर्ती हुई थी। जहां उनका देखभाल से लेकर सारी सुविधा उपलब्ध करा रहे स्वास्थ कर्मचारी ने जब पूछा कि क्या वह अपनी बेटी की शादी मुझसे करेंगे।

स्वास्थ कर्मचारी के इस सवाल को सुन मां मन ही मन खुशी से झूम उठी। उसने अपनी बेटी को इसकी जानकारी दी। जब बेटी ने शादी के लिए हामी भरी तब जाकर दोनों की शादी की तैयारी शुरू हो गयी।

दोनों की शादी हिंदू रीति रिवाज के साथ ऐतिहासिक व प्राचीन मंदिर हाजीपुर के पातालेश्वर नाथ मंदिर में करायी गयी। इससे पहले बारात लड़की के घर पर पहुंची। सदर अस्पताल के पूरे कर्मी भी इस शादी में शामिल हुए और डीजे की धुन पर जमकर ठुमके लगाए। वही नागिन डांस पर दूल्हे ने भी जमकर डांस किया। बिना दान दहेज की यह शादी संपन्न हुई।

Siwan News

Recent Posts

नौतन: किशोर के गायब होने से स्वजन चिंतित

नौतन थाना क्षेत्र के नारायणपुर निवासी नथुनी साह के पुत्र नागेंद्र साह शुक्रवार की शाम…

April 29, 2024

असांव: अज्ञात वाहन की टक्कर से विद्युत पोल क्षतिग्रस्त

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के असांव थाना क्षेत्र के फाजिलपुर में शनिवार को एक अनियंत्रित वाहन…

April 29, 2024

सिवान: नरेंद्र मोदी पर सोशल मीडिया पर राजनीति टिप्पणी के आरोप में युवक गिरफ्तार

परवेज़ अख्तर/सिवान: असांव थाना थाना की पुलिस ने कटवार गांव में छापेमारी कर एक युवक…

April 29, 2024

लकड़ी नबीगंज: मारपीट में दो घायल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के लकड़ी नबीगंज थाना क्षेत्र के नरहन गांव में सोमवार को आपसी…

April 29, 2024

बड़हरिया: सीसी कैमरा से होने लगी बड़हरिया नगर पंचायत क्षेत्र की निगरानी

परवेज अख्तर/सिवान: अब बड़हरिया नगर पंचायत की निगरानी सीसी कैमरे के माध्यम से की जा…

April 29, 2024

हसनपुरा: हथियार के बल पर मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हसनपुरा एमएच नगर थाना क्षेत्र के पड़री निवासी बलिराम यादव ने…

April 29, 2024