तेजी से बढ़ रही है गर्मी…..मार्च महीने में गर्मी ने तोड़े पुराने रिकॉर्ड…..बिहार में पारा 41 डिग्री पर पहुंचा….

0

पटना: बिहार में गर्मी का असर दिखना शुरू हो गया है। मार्च के महीने में जिल तरह से तापमान बढ़ रहा है उसने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। राजधानी पटना सहित राज्य के ज्यादातर जिलों में अधिकतम तापमान में काफी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। कई जिलों में तापमान 40 के करीब पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी हालात ऐसे ही बने रहेंगे। यानी गर्मी से राहत मिलने के कोई आसार नहीं हैं।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

मौसम विभाग की मानें तो अगले दो से तीन दिनों में राज्य का अधिकतम तापमान 40 डिग्री से पार जा सकता है। 21 मार्च के बाद लू चलने की संभावना है। पटना की बात करें तो यहां तापमान 37.4 डिग्री के पार पहुंच गया है। इसके अलावा सूबे के कई हिस्सों में तापमान तेजी से बढ़ रहा है। जमुई में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 39.9 डिग्री पर पहुंच गया था।

सीतामढ़ी में तापमान 39.3 और शेखपुरा में 39.3 डिग्री रहा। राज्य में औसत अधिकतम तापमान 37 से 39 डिग्री के आस-पास पहुंच गया है। वैशाली में 37.4, मुजफ्फरपुर में 37 डिग्री, बेगूसराय में 36 डिग्री, भोजपुर में 37.6, बक्सर में 36.9 डिग्री और गया में 37.1 डिग्री दर्ज किया गया। हालांकि राहत की बात यह है कि रात को तापमान कम है जिससे लोगों को थोड़ी राहत है।

पटना में न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री रहा। वहीं नालंदा में 21.1, औरंगाबाद में 21.2, गया में 19.4, नवादा में 23.3, मुजफ्फरपुर में 24.2, वैशाली में 21.6 डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावा बांका 21.2, भागलपुर 22.2, बेगूसराय में न्यूनतम तापमान 20.3 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार ज्यादातर जिलों में 23 मार्च तक न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री तक रहने के आसार हैं। विभाग ने लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है।