अनुसंधान को जा रहे निरीक्षक को अपराधियों ने चाकू मारा, बाइक लूटी

0

परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के लकड़ी नबीगंज ओपी के पुलिस निरीक्षक अनिल कुमार सिंह को बनियापुर-छपरा रोड पर उमधा गांव समीप शनिवार की रात बाइक लूटेरों ने चाकू मारकर घायल कर दिया। इसके बाद अपराधियों ने उनकी बाइक की लूट भी कर ली। घायलावस्था में उन्हें इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। मामले में मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को अनिल कुमार कांड संख्या 8/18 का अनुसंधान एवं जांच सत्यापन हेतु मदारपुर के धनु साह के बाइक पर सवार होकर छपरा जा रहे थे, तभी बनियापुर-छपरा रोड पर उमधा गांव के पास करीब रात्रि आठ बजे एक काले रंग के पल्सर बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने उन्हें ओवर टेक कर रोक लिया। इसके बाद बाइक से उतर कर बाइक चालक धनुषा के कनपट्टी पर पिस्टल सटा कर बाइक की चाबी मांगी। जिसका विरोध पुलिस निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने किया तो अपराधियों ने उनके पेट में चाकू घोंप कर उन्हें घायल कर दिया। इसके बाद अपराधियों ने बाइक की लूट कर ली। घटना की सूचना मिलते ही छपरा के मुफ्फसिल थानाध्यक्ष नवीन कुमार सिंह, छपरा डीएसपी घटनास्थल पर पहुंचकर घायलावस्था में जमादार अनिल सिंह को छपरा अस्पताल में भर्ती कराया। घायल जमादार अनिल सिंह के बयान पर अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। घटना की सूचना मिलते ही नबीगंज ओपी प्रभारी रवींद्रपाल, पुलिस निरीक्षक अनिरुद्ध सिंह छपरा अस्पताल पहुंचकर घटना का जायजा लिया। जमादार अनिल सिंह ने बताया कि वे कांड सं. 8/18 के अनुसंधान हेतु जा रहे थे तब तक अपराधियों ने घटना का अंजाम दिया। पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali