Categories: पटना

दुष्कर्म की जांच कर रहे दारोगा ने पीड़िता से की सेक्स की डिमांड….तो फिर क्या दारोगा जी गए जेल….

पटना: बिहार के एक दारोगा जी ने बलात्कार की शिकार महिला को न्याय दिलाने के लिए पीड़ित महिला से भी सेक्स करने की मांग रख दी। दरअसल में बलात्कार की पीड़ित महिला ने बलात्कारी को सजा दिलाने की मांग को लेकर थाने में अर्जी लगाई थी, लेकिन बलात्कार की पीड़ित महिला को क्या पता था कि न्याय दिलाने के लिए दारोगा जी को भी उनको सेक्स की डिमांड पूरा करना पड़ेगा। यह बिहार के पुलिस का घिनौना चेहरा है। यौन पीड़िता से सेक्स डिमांड करने के आरोप में गया के एक दारोगा जी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

यौन पीड़िता से सेक्स की डिमांड करने वाला आरोपी दरोगा को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला डेल्हा थाना क्षेत्र का है। एक यौन पीड़िता की शिकायत पर थाना ने 141/ 2021 की प्राथमिकी दर्ज की थी। इस कांड में पांच अभियुक्त है। वहीं मामले को लेकर डेल्हा थाना के दारोगा सुधीर कुमार यौन पीड़िता से सेक्स की डिमांड किया था।

मामले में पीड़ित महिला ने सेक्स की मांग करते कई ऑडियो और अश्लील वीडियो कोर्ट में पेश किया है। वीडियो के आधार पर साक्षी मानते हुए न्यायिक दंडाधिकारी ने आरोपी दरोगा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी दरोगा केस के अनुसंधानकर्ता थे। उन्होंने धमकी दी थी कि उसकी डिमांड पूरी नहीं करने पर केस में उलट-पुलट कर देगा। उन्होंने एक आरोपी को केस सत्यापित करते हुए केस से बरी भी कर दिया था।

पीड़िता ने मामले को लेकर एसएसपी हरप्रीत कौर से मिलकर न्याय की गुहार लगाई थी। एसएसपी हरप्रीत कौर ने महिला थाना अध्यक्षा रविरंजना कुमारी को केस जांच का आदेश दिया था। थाना अध्यक्षा रवि रंजना ने आडियो और वीडियो क्लिप के जांच उपरांत सही पाया। इस आधार पर उन्होंने आरोपी दरोगा सुधीर कुमार को बीती रात हिरासत में लेकर न्यायिक कार्रवाई के लिए जेल भेज दिया है।

बिहार के एक दारोगा जी ने बलात्कार की शिकार महिला को न्याय दिलाने के लिए पीड़ित महिला से भी सेक्स करने की मांग रख दी। दरअसल में बलात्कार की पीड़ित महिला ने बलात्कारी को सजा दिलाने की मांग को लेकर थाने में अर्जी लगाई थी, लेकिन बलात्कार की पीड़ित महिला को क्या पता था कि न्याय दिलाने के लिए दारोगा जी को भी उनको सेक्स की डिमांड पूरा करना पड़ेगा। यह बिहार के पुलिस का घिनौना चेहरा है। यौन पीड़िता से सेक्स डिमांड करने के आरोप में गया के एक दारोगा जी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Siwan News

Recent Posts

महाराजगंज: मदर्स डे पर विविध कार्यक्रम का आयोजन

परवेज अख्तर/सिवान: महाराजगंज शहर स्थित उमाशंकर चंपा देवी डीएवी पब्लिक स्कूल में सोमवार को मदर्स…

May 13, 2024

दरौली: संत के बिना नहीं मिलते भगवंत : स्वामी रामस्वरूपाचार्य

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दरौली प्रखंड के सिद्ध गुफा चकरी योगाश्रम पर चल रहे पंचकुंडीय…

May 13, 2024

सिवान: हथियार का भय दिखा सीएसपी संचालक से दो लाख रुपये की लूट

परवेज अख्तर/सिवान: जामो बाजार थाना क्षेत्र के छतीसी और बलडीहां के समीप सोमवार को करीब…

May 13, 2024

सिवान: नौ लोगों के विरुद्ध सीसीए वाद पारित, आदेश के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

परवेज अख्तर/सिवान: लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष रुप से संपन्न कराने को लेकर जिला…

May 13, 2024

दारौंदा: घर पर बदमाशों ने की फायरिंग, बाल-बाल बचे दंपती

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दारौंदा थाना क्षेत्र के धनौती में रविवार की रात एक घर…

May 13, 2024

सिसवन: मेंहदार में पुजारी एवं फुल व्यवसायियों के बीच मारपीट में दोनों पक्ष के एक दर्जन से अधिक घायल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के सिसवन प्रखंड के ऐतिहासिक बाबा महेंद्रानाथ मंदिर में सोमवार को मंदिर…

May 13, 2024