Categories: पटना

मृतकों की संख्या बढ़ी….9 लोगों की मौत….3 की हालत गंभीर….परिजनों का आरोप- जहरीली शराब पीने से गई जान!

पटना: बिहार के नालंदा में संदिग्ध परिस्थिति में 9 लोगों की मौत हो गई। परिजन शराब पीने के बाद तबीयत बिगड़ने की बात कह रहे हैं। यह घटना जिले के सोहसराय थाना क्षेत्र के छोटी पहाड़ी और पहाड़ तल्ली मोहल्ला की है। मरने वालों में भागो मिस्त्री (55), मन्ना मिस्त्री (55), सुनिल कुमार (24), धर्मेंद्र उर्फ नागेश्वर (50), अर्जुन पंडित (51), कालीचरण (50), राजेश कुमार (42) और मानपुर थाना क्षेत्र के प्रभु विगहा गांव के रामरूप चौहान (45) व शिवजी चौहान (45) शामिल है। वहीं, सोहसराय थाना क्षेत्र के छोटी पहाड़ी निवासी ऋषि कुमार की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

मौत की सूचना मिलने के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। थानाध्यक्ष सुरेश प्रसाद के बाद सदर DSP डॉ शिब्ली नोमानी ने मौके पर पहुंच कर परिजन से जानकारी ली। हालांकि, अभी तक जहरीली शराब पीने से मौत की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मगर स्थानीय लोग इस इलाके में चुलाई शराब बनाने की बात बता रहे हैं। बताया जाता है कि सभी लोगों की शराब पीने के बाद देर रात अचानक तबीयत बिगड़ी और देखते-देखते उनकी मौत हो गई।

मृतक भागो मिस्त्री की बहू ललिता देवी ने बताया, रात में पति को बेचैनी महसूस हुई। इसके बाद पानी पीने का दिया। अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में उनकी मौत हो गई। उसने गांव में बिक रही शराब पी थी।’ मृतक मन्ना मिस्त्री की बेटी ज्योति कुमारी ने बताया, ‘पिता लगातार 4 दिन से शराब पी रहे थे। कल अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। इसके बाद निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मन्ना की पत्नी सरस्वती देवी ने DM और SP से आरोपियों के ऊपर कार्रवाई करनी की मांग की है।

उनका कहना है कि अगर प्रशासन चाहे तो शराब क्या उसकी एक बूंद पानी मिलना तक मुमकिन नहीं होगा। उन्होंने कहा कि घर चलाने वाला अब इस दुनिया में नहीं रहा। अब उनकी जिंदगी कैसे गुजरेगी। मन्ना अपने पीछे चार बेटे और दो बेटियों को छोड़ गए हैं।

इधर, DM शशांक शुभंकर ने भी मौके पर पहुंचकर परिजनों से बातचीत की है। इस दौरान उन्होंने कहा, ‘सोहसराय थाना क्षेत्र से कुल 3 लोगों की मौत की बात सामने आई है। इसमें एक की मौत की वजह पैरालिसिस है। बाकी दो अन्य लोगों में से एक कभी-कभी शराब पीने की कोशिश करता था। जिससे वह बीमार हो गया था। ऐसे में उसकी मौत हो गई। तीसरे व्यक्ति की मौत कैसे हुई है, इसकी जानकारी परिजनों से अभी तक नहीं मिली है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा की मौत कैसे हुई।’

फिलहाल पूरे जिला बल को बुलाकर SP के नेतृत्व में क्षेत्र में कांबिंग ऑपरेशन किया जा रहा है। हर घर में सघन जांच अभियान चलाई जा रही है। कुछ अन्य लोगों के भी बीमार होने की सूचना है। जांच की जा रही है।

Siwan News

Recent Posts

नौतन: किशोर के गायब होने से स्वजन चिंतित

नौतन थाना क्षेत्र के नारायणपुर निवासी नथुनी साह के पुत्र नागेंद्र साह शुक्रवार की शाम…

April 29, 2024

असांव: अज्ञात वाहन की टक्कर से विद्युत पोल क्षतिग्रस्त

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के असांव थाना क्षेत्र के फाजिलपुर में शनिवार को एक अनियंत्रित वाहन…

April 29, 2024

सिवान: नरेंद्र मोदी पर सोशल मीडिया पर राजनीति टिप्पणी के आरोप में युवक गिरफ्तार

परवेज़ अख्तर/सिवान: असांव थाना थाना की पुलिस ने कटवार गांव में छापेमारी कर एक युवक…

April 29, 2024

लकड़ी नबीगंज: मारपीट में दो घायल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के लकड़ी नबीगंज थाना क्षेत्र के नरहन गांव में सोमवार को आपसी…

April 29, 2024

बड़हरिया: सीसी कैमरा से होने लगी बड़हरिया नगर पंचायत क्षेत्र की निगरानी

परवेज अख्तर/सिवान: अब बड़हरिया नगर पंचायत की निगरानी सीसी कैमरे के माध्यम से की जा…

April 29, 2024

हसनपुरा: हथियार के बल पर मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हसनपुरा एमएच नगर थाना क्षेत्र के पड़री निवासी बलिराम यादव ने…

April 29, 2024