Maharajganj News

गांव के लोगों को चिकित्सा के क्षेत्र में हर सुविधा मिलेगी

परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के महाराजगंज प्रखंड के बलिया गांव में स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने दो करोड़ दस लाख की लागत से बनने वाले अतिरिक्त पीएचसी की आधारशिला रखी। कहा कि अब इस गांव के लोगों को चिकित्सा के क्षेत्र में हर सुविधा मिलेगी। अस्पताल के बन जाने के बाद क्षेत्र के लोगों को इलाज के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। यहां गर्भवती महिला से लेकर नवजात के इलाज तक की सारी व्यवस्था उपलब्ध रहेगी। उन्होंने कहां कि अतिरिक्त पीरचसी अक्टूबर 2019 तक बनकर तैयार हो जाएगा। अस्पताल में 24 घंटे डॉक्टर व स्टाफ नर्स मौजूद रहेंगे। क्योंकि उनका आवास भी साथ में बनेगा। मंत्री ने कहा कि जिले के मैरवा में 4 सौ करोड़ की लागत से राजेन्द्र चिकित्सा सेवाश्रम अस्पताल खोलने की योजना है। शीघ्र ही अस्पताल की आधारशीला रखी जायेगी। कहा कि माई व माटी का कर्ज कभी नहीं चुकाया जा सकता है। समारोह की अध्यक्षता पूर्व शिक्षक सुरेंद्र पांडेय ने की। जबकि संचालन भगवानपुर मंडल अध्यक्ष अवधेश पांडेय ने किया। सभा को सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल, विधायक हेमनारायण साह, जिलाध्यक्ष मनोज सिंह, जिला महामंत्री संजय पांडेय, पूर्व प्रत्याशी देवेशकान्त सिंह, प्राचार्य अभय कुमार सिंह, जितेश सिंह, रमाकांत पाठक, रिंशु पांडेय ने संबोधित किया। मौके पर सीएस डॉ. शिवचंद्र झा, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी राजेश कुमार, हेल्थ मैनेजर महताब अनवर, अमित कुमार, मृत्युंजय शाही, संजय सिंह राजपुत, त्रिपुरारी शरण सिंह, अजय कुमार, धर्मेंद्र पटेल, किशोर कुमार पांडेय, डॉ. सुरेश प्रसाद, पैक्स अध्यक्ष जयकिशोर पांडेय, दिनेश्वर तिवारी, प्रमोद तिवारी, विनय गिरि, रंजीत प्रसाद, अखिलेश पांडेय, शशिभूषण सिंह, सुनील उपाध्याय व नरेंद्र पांडेय थे।

राजदेव सिंह थे युगद्रष्टा, समाजसेवी व शिक्षाविद्

शहर के राजदेव सिंह कॉलेज में बिहार विश्व विद्यालय के पूर्व कुलपति स्वा. राजदेव सिंह की आदमकद प्रतिमा का शिलान्यास रविवार को स्वास्थ्यमंत्री मंगल पांडेय ने किया। उन्होंने स्व. राजदेव बाबू को युगद्रष्टा, समाजसेवी, शिक्षाविद् के अलावा कुशल प्रशासक भी बताया। कहा कि वे आजीवन राष्ट्रभक्ति के साथ समाज के विकास के प्रति संकल्पित रहे। वहीं सांसद ओमप्रकाश यादव ने राजदेव बाबू द्वारा शिक्षा व समाज के क्षेत्र में किए गए योगदान को याद किया।

प्रतिमा निर्माण स्थल पर भूमि पूजन किया

कॉलेज के छात्रों ने कतारबद्ध होकर अतिथियों का स्वागत किया। जिसके बाद प्रतिमा निर्माण स्थल पर भूमि पूजन किया गया। मौके पर विधायक व्यासदेव प्रसाद, रमेश सिंह कुशवाहा, जदयू नेता अजय सिंह, भाजपा सहकारिता मंच के प्रदेश अध्यक्ष प्रो. अभिमन्यु सिंह, जदयू जिलाध्यक्ष इन्द्रदेव सिंह पटेल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुधीर जायसवाल व राहुल तिवारी, जिला महामंत्री संजय पांडेय, प्रदीप कुमार रोज व नंद प्रसाद चौहान, राजीव कुमार सिंह उर्फ बिट्टू सिंह, प्रमील कुमार गोप, राजेश श्रीवास्तव, पूनम गिरि, भाजयुमो जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार बंटी, बुद्धा आईटीआई के प्राचार्य कुंदन सिंह, ललन राय, डॉ. अनिल गिरि, राजीव रंजन राजू, विकास कुमार सिंह जीशु, प्राचार्य उदयशंकर पांडेय, रंजना श्रीवास्तव, लीसा लाल, उमाशंकर साह, जयप्रकाश गौतम, गब्बर यादव, अभिषेक कुमार सिंह, संजय श्रीवास्तव, विश्वकर्मा चौहान थे। सभा की अध्यक्षता उमरावती सिन्हा नेकी। संचालन दयाशंकर सिंह ने किया।

Siwan News

Recent Posts

नौतन: किशोर के गायब होने से स्वजन चिंतित

नौतन थाना क्षेत्र के नारायणपुर निवासी नथुनी साह के पुत्र नागेंद्र साह शुक्रवार की शाम…

April 29, 2024

असांव: अज्ञात वाहन की टक्कर से विद्युत पोल क्षतिग्रस्त

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के असांव थाना क्षेत्र के फाजिलपुर में शनिवार को एक अनियंत्रित वाहन…

April 29, 2024

सिवान: नरेंद्र मोदी पर सोशल मीडिया पर राजनीति टिप्पणी के आरोप में युवक गिरफ्तार

परवेज़ अख्तर/सिवान: असांव थाना थाना की पुलिस ने कटवार गांव में छापेमारी कर एक युवक…

April 29, 2024

लकड़ी नबीगंज: मारपीट में दो घायल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के लकड़ी नबीगंज थाना क्षेत्र के नरहन गांव में सोमवार को आपसी…

April 29, 2024

बड़हरिया: सीसी कैमरा से होने लगी बड़हरिया नगर पंचायत क्षेत्र की निगरानी

परवेज अख्तर/सिवान: अब बड़हरिया नगर पंचायत की निगरानी सीसी कैमरे के माध्यम से की जा…

April 29, 2024

हसनपुरा: हथियार के बल पर मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हसनपुरा एमएच नगर थाना क्षेत्र के पड़री निवासी बलिराम यादव ने…

April 29, 2024