गोपालगंज के भाजपा जिलाध्‍यक्ष की उल्‍टा तिरंगा लेकर चलने की फोटो वायरल, गलती मानी

0

गोपालगंज: भाजयुमो की तिरंगा यात्रा के दौरान पार्टी जिलाध्‍यक्ष का उल्टा तिरंगा लेकर चलने का एक फोटो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। अगस्त क्रांति दिवस पर भाजयुमो ने सोमवार को यह तिरंगा यात्रा निकाली थी।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

इसमें खनन व भूतत्व मंत्री जनक राम,पूर्व विधायक मिथिलेश तिवारी और जिला भाजपा अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह भी शामिल हुए थे। सोशल मीडिया में वायरल हो रही तस्वीर में भाजपा के जिलाध्यक्ष उल्टा तिरंगा लेकर चल रहे दिख रहे हैं।

इस संबंध में मीडिया को अपनी सफाई देते हुए श्री सिंह ने कहा कि तिरंगा यात्रा में शामिल किसी लड़के ने उन्हें झंडा दिया था। पता चलते ही उन्होंने तुरंत झंडे को ठीक कर लिया। उन्होंने गलती स्वीकार की है।