Categories: छपरा

छपरा : सात निश्चय योजना से बदलेगी तख्त गांव की तस्वीर, सीमेंटेड नाली का हो रहा निर्माण

छपरा : जिले के मशरक प्रखंड के पूर्वी पंचायत की तस्वीर बदलने वाली है।इस पंचायत में मुखिया द्वारा मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना से सीमेंटेड नाली तक का निर्माण कराया जा रहा है।जिससे वार्ड 1 से लेकर 5 तक के लोगों को फायदा पहुंचेगा। इसको लेकर मुखिया प्रतिनिधि अमर सिंह ने बताया कि पंचायत में मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत नाली, सड़क,जल नल योजना का कार्य कराया जा रहा है। जिसमें पूर्वी पंचायत के तख्त टोला गांव में घनी आबादी के चलतें घरों का पानी बहाने में परेशानी होती थी वही घरो का पानी गलियों में सालों भर लगा रहता था जिसको देखते हुए ढ़ेर दर्जन से ज्यादा नाला का निर्माण कराया जा रहा है जो पूर्ण हो जाने पर लोगों को सौप दिया गया।

सभी गलियों में नाली निर्माण कर उसके उपर का ढक्कन पीसीसी कराया गया है। वार्ड-1 में अहमद खां के घर से भिखर ठाकुर के घर तक 230 फीट, द्वारिका महतो के घर से परमा महतो के घर तक 220 फीट, सिपाही महतो के घर से आजाद हुसैन के घर तक 125 फीट, वार्ड-2 में संजय प्रसाद के घर से राजू रस्तोगी के घर तक 100 फीट, भरत प्रसाद के घर से योगी वीर तक 250 फीट, विश्वनाथ रस्तोगी के घर से नदी तक 200 फीट,असगर अली के घर से दिलीप राउत के घर तक 200फीट, चंदेश्वर भगत के घर से नदी तक 240 फीट, नरसिंग रस्तोगी के घर से असगर अली के घर तक 125 फीट,प्रभु जी के घर से विश्वनाथ प्रसाद के घर तक 100 फीट, वार्ड-4 में रामजी मिसत्री के घर से एस एच-90 तक, वार्ड-5 अवध साह के घर से हुसैन के घर तक 200 फीट, ललन ठाकुर के घर से नदी तक 240 फीट,हासीन मिया के घर से सलाउद्दीन के घर तक 220 फीट, वार्ड-6 में महेश मिश्र के मकान के पास से सतीवार तीर छठ घाट पर 1400 फीट नाले का निर्माण कर आम लोगों के उपयोग के लिए खोल दिया गया है।वही और वार्ड में नाला का निर्माण कार्य भी प्रगति पर है जो जल्द ही आम लोगों को सौप दिया जाएगा।साथ ही मुखिया प्रतिनिधि ने बताया कि पंचायत में सड़कों और नाली का निर्माण लगातार कराया जा रहा है।

Siwan News

Recent Posts

नौतन: किशोर के गायब होने से स्वजन चिंतित

नौतन थाना क्षेत्र के नारायणपुर निवासी नथुनी साह के पुत्र नागेंद्र साह शुक्रवार की शाम…

April 29, 2024

असांव: अज्ञात वाहन की टक्कर से विद्युत पोल क्षतिग्रस्त

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के असांव थाना क्षेत्र के फाजिलपुर में शनिवार को एक अनियंत्रित वाहन…

April 29, 2024

सिवान: नरेंद्र मोदी पर सोशल मीडिया पर राजनीति टिप्पणी के आरोप में युवक गिरफ्तार

परवेज़ अख्तर/सिवान: असांव थाना थाना की पुलिस ने कटवार गांव में छापेमारी कर एक युवक…

April 29, 2024

लकड़ी नबीगंज: मारपीट में दो घायल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के लकड़ी नबीगंज थाना क्षेत्र के नरहन गांव में सोमवार को आपसी…

April 29, 2024

बड़हरिया: सीसी कैमरा से होने लगी बड़हरिया नगर पंचायत क्षेत्र की निगरानी

परवेज अख्तर/सिवान: अब बड़हरिया नगर पंचायत की निगरानी सीसी कैमरे के माध्यम से की जा…

April 29, 2024

हसनपुरा: हथियार के बल पर मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हसनपुरा एमएच नगर थाना क्षेत्र के पड़री निवासी बलिराम यादव ने…

April 29, 2024