Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

जवानों की शहादत का आक्रोश,12 दिन बाद जश्न में बदला

परवेज अख्तर/सिवान : भारतीय सेना द्वारा पाक अधिकृत कश्मीर में आतंकवादियों के कैंप पर हमला और 300 आतंकवादियों के मारे जाने तथा उनका बंकर नष्ट किए जाने की खुशी से जिले के लोगों में जश्न का माहौल दिखा है। मंगलवार को मंगल खुशखबरी ने लोगों के रक्त संचार को दोगुनी रफ्तार से तेज कर दिया। सुबह जैसे ही लोगों को हमले की सूचना मिली, कोई टीवी पर लगा रहा तो कोई मोबाइल पर। लोगों को सिर्फ इस खबर की जानकारी जुटानी थी। इधर प्रखंड में लोगों ने भारतीय सेना की इस कार्रवाई पर उन्हें और प्रधानमंत्री द्वारा उठाए गए कदम की जमकर सराहना की। इस पर खुशी व्यक्त करते हुए भाजपा जिला उपाध्यक्ष राहुल तिवारी ने कहा कि आधी रात को नोट बंदी, आधी रात को सर्जिकल स्ट्राइक एवं आधी रात को ही एयर स्ट्राइक करके विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता एवं भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह साबित कर दिया कि भारत का चौकीदार जाग रहा है। पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक करके उन्होंने 125 करोड़ देशवासियों एवं पुलवामा में शहीद सभी वीर सैनिकों का मान सम्मान बढ़ाने का कार्य किया है। वहीं भारतीय वायुसेना द्वारा आतंकी ठिकाने पर हमला कर उनके बंकरों को घुस नष्ट करने की खबर मिलते ही महाराजगंज राजेंद्र चौक पर काफी संख्या में लोग तिरंगा लेकर भारत माता की जय के नारों के साथ मार्च किए एवं पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। खुशी जाहिर करने वालों में शशीभूषण सिंह, प्रवीण मिश्रा, अतुल सिंह, त्रिपुरारी शरण सिंह, अजय कुमार, डॉ. रामानंद राम, विनोद यादव, चुनचुन सिंह, अखिलेश ठाकुर, आनंद प्रसाद आदि शामिल थे। गोरख सिंह महाविद्यालय के प्राचार्य सह जदयू बुद्धजीवि प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रो. अभय कुमार सिंह सैनिकों द्वारा की गई कार्रवाई गर्व महसूस किया है तथा प्रधानमंत्री के कार्यों की सराहना की। वहीं सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने प्रधानमंत्री द्वारा सैनिकों को दिए गए छूट तथा सैनिकों द्वारा तीन आतंकियों को मार गिराने पर खुशी जाहिर की है। बिहार प्रदेश कांग्रेस के पूर्व सचिव देवेंद्र कुमार अभय अन्य लोगों ने सराहना की है। जीबी नगर थाना क्षेत्र के तरवारा बाजार स्थित जेडीयू के प्रदेश सचिव एवं वरिष्ठ नेता अब्दुल करीम रिजवी भारतीय सैनिकों को इस कार्रवाई के लिए शुभकामनाएं दी। रिजवी से सैनिकों द्वारा किए गए कार्य का एतिहासिक बताया। नबीगंज बाजार परिसर में सामाजिक कार्यकर्ता नंदकिशोर यादव और ओमप्रकाश गुप्ता के नेतृत्व तिरंगा झंडा लेकर मार्च निकाल जश्न मनाया गया। इस मौके दीपक साह, मनीष सिंह, विवेक सिंह, विनोद गुप्ता, डॉ. मनीष ठाकुर, राजेश प्रसाद साह, मुन्ना सिंह, चंद्र भूषण शुक्ला, अनिल पासवान, रामचंद्र यादव, पैक्स अध्यक्ष नागेंद्र यादव, उमाशंकर सिंह, रामेश्वर सिंह, परशुराम चौधुर, शैलेश प्रसाद कुशवाहा, विकास कुशवाहा, वीर बहादुर सिंह, राजेश तिवारी, मृत्युंजय पांडेय, राजेंद्र प्रसाद, राजा भैया उर्फ राजा बाबू, लक्ष्मण मांझी आदि ग्रामीण शामिल थे। जीरादेई के विभिन्न गांवों में रैली निकाल जिंदाबाद के नारे लगाए गए। इस मौके पर संतोष तिवारी, रूपेश भारती, अरविंद ठाकुर, देवेन्द्र कुमार दर्द, इंदल यादव, विवेक तिवरी, किशन तिवारी, मुकेश ठाकुर सहित सैकड़ों युवा मौजूद थे।बड़हरिया प्रखंड के विभिन्न गांवों में रैली निकाल भारतीय सैनिकों की बहादुरी की प्रशंसा की गई। रैली में भाजपा नेता अनुरंजन मिश्र, सुरेश राम, जितेंद्र सिंह, राजेश शर्मा, उमाशंकर साह, अशोक कुमार, संजय प्रसाद आदि उपस्थित थे। वहीं कांग्रेस नेता रिज़वान अहमद के नेतृत्वमें निकाली गई रैली में राकेश शर्मा, विनोद कुमार साह, मो. हसनैन, दीवाना, जलील नेता, हबीब हवारी, जावेद अख्तर, राजकिशोर प्रसाद आदि शामिल थे।

Siwan News

Recent Posts

महाराजगंज: मदर्स डे पर विविध कार्यक्रम का आयोजन

परवेज अख्तर/सिवान: महाराजगंज शहर स्थित उमाशंकर चंपा देवी डीएवी पब्लिक स्कूल में सोमवार को मदर्स…

May 13, 2024

दरौली: संत के बिना नहीं मिलते भगवंत : स्वामी रामस्वरूपाचार्य

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दरौली प्रखंड के सिद्ध गुफा चकरी योगाश्रम पर चल रहे पंचकुंडीय…

May 13, 2024

सिवान: हथियार का भय दिखा सीएसपी संचालक से दो लाख रुपये की लूट

परवेज अख्तर/सिवान: जामो बाजार थाना क्षेत्र के छतीसी और बलडीहां के समीप सोमवार को करीब…

May 13, 2024

सिवान: नौ लोगों के विरुद्ध सीसीए वाद पारित, आदेश के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

परवेज अख्तर/सिवान: लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष रुप से संपन्न कराने को लेकर जिला…

May 13, 2024

दारौंदा: घर पर बदमाशों ने की फायरिंग, बाल-बाल बचे दंपती

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दारौंदा थाना क्षेत्र के धनौती में रविवार की रात एक घर…

May 13, 2024

सिसवन: मेंहदार में पुजारी एवं फुल व्यवसायियों के बीच मारपीट में दोनों पक्ष के एक दर्जन से अधिक घायल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के सिसवन प्रखंड के ऐतिहासिक बाबा महेंद्रानाथ मंदिर में सोमवार को मंदिर…

May 13, 2024