पति को ढ़ूंढ़ने थाना पहुंची महिला, नहीं मिला सहयोग तो वहीं जहर खाकर दे दी जान

0
jahar

मोतिहाी: एक महिला ने पति के भाग जाने के बाद पुलिस थाने में जहर खा लिया। तीन महीने पहले प्रेम विवाह किया था। चार दिन पहले पति बिना बताए चला गया था। महिला उसे ढूंढने की गुहार पुलिस के सामने लगा रही थी। प्रारंभिक तौर पर सामने आया कि दोनों के बीच अनबन हुई थी। पुलिस अभी इस बात की जांच कर रही है कि दोनों के बीच किस बात को लेकर अनबन हुई थी।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

महिला श्रेया शर्मा रांची की रहने वाली थी। उसने तीन महीने पहले गोविंदगंज थाना क्षेत्र के मूड़ा गांव निवासी राहुल कुमार नामक युवक से प्रेम विवाह किया था। प्रेम विवाह करने के बाद प्रेमी युगल पटना में रह रहे थे। किसी बात को लेकर अनबन हो जाने के बाद पति 4 दिन पहले मोतिहारी चला आया था, जिसे लेकर पीड़ित महिला ने पटना SSP से गुहार लगाई थी। उसके बाद शनिवार को मोतिहारी महिला थाना पहुंची थी।

महिला ने थाना प्रभारी को अपनी पूरी आपबीती सुनाई। इसके बाद महिला थाना प्रभारी ने पीड़िता के परिजनों से बात की और पीड़ित महिला को खाना खिलाकर बैरक में सुला दिया, लेकिन महिला को पता चला कि पटना SSP ऑफिस से अब तक कोई कागजात मोतिहारी महिला थाना नहीं पहुंचा है। मामले की जानकारी मिलने के बाद उसे तत्काल सदर अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया, जहां शनिवार देर रात उसने दम तोड़ दिया है। पुलिस शव का पोस्टमॉर्टम कराने के बाद मामले की छानबीन में जुट गई।