मैरवा में मकान से आभूषण समेत साढ़े चार लाख की संपत्ति की चोरी

0
chori

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के मैरवा थाना क्षेत्र के धरहरा गांव में मंगलवार की रात चोराें ने एक मकान से आभूषण समेत साढ़े चार लाख की संपत्ति चोरी कर ली। घर वालों को इसकी जानकारी अगले दिन सुबह हुई। गांव में दुर्गा पूजा को लेकर देवी जागरण कार्यक्रम चल रहा था। वहीं मनबोध सिंह कुशवाहा के परिवार के सदस्य अपने नए मकान में सोए थे। तभी चोरों ने तभी चोरों ने मनबोध सिंह कुशवाहा के पुराने मकान में आभूषण समेत साढ़े चार लाख की संपत्ति की चोरी कर ली। इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल कायम हो गया। बताते हैं कि मनबोध सिंह का गांव में दो मकान हैं। परिवार के अधिकांश लोग नए मकान में निवास करते हैं। मनबोध और उनकी पत्नी पुराने मकान में रहते हैं।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali
WhatsApp Image 2023-11-01 at 2.54.48 PM

वर्षा होने और देवी जागरण कार्यक्रम को लेकर मनबोध सिंह अपनी पत्नी के साथ नए मकान में रात में ठहर गए। पुराने घर में उस रात सन्नाटा देख चोर मकान में पिछले हिस्से से छत पर चढ़कर आंगन से अंदर चले गए। घर में रखें आभूषण और अन्य सामान चोर लेकर चले गए। मनबोध सिंह कुशवाहा के पुत्र प्रदीप सिंह ने बताया कि वह हैदराबाद में काम करता है। दुर्गापूजा के लिए वह अपने गांव आया है। पूजा पंडाल का वहीं व्यवस्थापक था। वर्षा होने के कारण घर के सभी लोग नए मकान में ही सो गए। वह पूजा पंडाल में आयोजित कार्यक्रम में व्यस्त था। अगले दिन जब घर के लोग पुराने मकान में गए तो मुख्य गेट का ताला बंद था, लेकिन अंदर के सभी कमरों का ताला टूटा पाया गया। अलमारी तोड़कर उसमें रखे आभूषण चोरी कर ली गई थी। ताला तोड़ने में प्रयुक्त औजार चोरों द्वारा वहीं छोड़ दिया गया था। थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि चोरी की प्राथमिकी दर्ज कर मामले जांच की जा रही है।