परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के रानीपुर गांव में अबू धाबी से युवक का शव पहुंचते ही कोहराम मच गया। मृतक के परिजनों की चीत्कार से उपस्थित सभी लोगों की आंखें नम हो जा रही थी। शव को देखने के लिए युवक के घर ग्रामीणों की अपार भीड़ जुटी थी। स्व. रामाशीष यादव का 35 वर्षीय पुत्र मुन्ना यादव था जो अबू धाबी की मशहूर कंपनी विनहम एलेक्टो में पाइप फीटर का काम करता था। परिजनों ने बताया कि कंपनी में काम करने के दौरान 11 जुलाई को उसे दिल का दौरा पड़ा।
उसके मित्रों के सहयोग से उसे अबू धाबी के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई। रामेश्वर यादव, संजय रानीपुरी, शैलेश यादव, बलिराम यादव, पप्पू यादव, मनशी यादव, रामबालक यादव, टुनटुन यादव, मनोज यादव, राजेन्द्र यादव व बलिराम यादव ने परिजनों को ढांढ़स बंधाया। जाप के प्रदेश महासचिव सह गोपालगंज जिला प्रभारी संजय रानी ने कहा कि विदेश में हुई मौत के बाद उस कम्पनी ने पीड़ित परिजनों को मुआवजा नहीं दिया है। उन्होंने उचित मुआवजे की मांग की है।
परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया प्रखंड के कोइरीगावा पंचायत के चैन छपरा गांव में रविवार…
परवेज अख्तर/सिवान: जिले के सिसवन प्रखंड के मेंहदार गांव स्थित महेंद्रनाथ मंदिर परिसर में सोमवार…
परवेज अख्तर/सिवान: दारौंदा स्वीप कार्यक्रम के तहत प्रखंड में विभिन्न गांवों में बीएलओ द्वारा मतदाता…
परवेज अख्तर/सिवान: जिले के रघुनाथपुर प्रखंड के राजपुर उच्च विद्यालय के खेल मैदान में सोमवार…
एमएच नगर थाना क्षेत्र के हुसैन बंगरा चट्टी स्थित शिवम आटो सर्विस दुकान में लगी…
परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बसंतपुर प्रखंड मुख्यालय में सड़क किनारे अतिक्रमण होने से हमेशा जाम…