मेहंदार कमलदाह सरोवर में पक्षी का शिकार करते तीन गिरफ्तार

0
mehdar

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के सिसवन थाना के चैनपुर ओपी अंतर्गत महेंद्रनाथ धाम के कमलदह सरोवर से पक्षियों के शिकारियों को रंगे हाथ पकड़ कर स्थानीय लोगों और महेंद्रनाथ शिवमंदिर न्यास समिति के सदस्यों ने चैनपुर पुलिस को सौंप दिया। पकड़े गए तीन में शिकारियों में चैनपुर थाना क्षेत्र के नगई निवासी सुमल महतो, जितेंद्र महतो सहित एक 12 वर्षीय बच्चा शामिल है। इनके विरुद्ध महेन्द्रनाथ शिवमंदिर न्यास समिति के सचिव कर्नल नरेंद्रदेव नारायण सिंह ने लिखित आवेदन दे दिया है। बता दें कि पिछले चार वर्षों के बाद महेंद्रनाथ धाम के कमलदह सरोवर में पक्षी आए हैं। इसके पूर्व पक्षियों के शिकार किए जाने के कारण यहां पक्षियों का आना लगभग ना के बराबर हो गया था। समिति ने गुप्त रूप से निगरानी और शिकारियों को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। रविवार की सुबह सरोवर से पक्षी को निकालते तीनों रंगे हाथ पकड़े गए जिन्हें पुलिस को साक्ष्य में तीन चिड़ियां सौंप दी गईं। इनके पकड़े जाने की खबर फैलते ही लोग जुटने लगे।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2022-08-26 at 8.35.34 PM
WhatsApp Image 2023-04-20 at 8.45.32 PM