शहर के तीन बड़े होटलों को क्वारंटाइन केन्द्र बनाया

0
quarantine

परवेज अख्तर/सिवान : कोरोना वायरस संक्रमण के रोकथाम व उस पर प्रभावकारी नियंत्रण के लिए केन्द्र सरकार के निर्देश पर क्वारंटाइन केन्द्र की स्थापना करनी है। जिलास्तर पर शहर के बबुनिया मोड़ स्थित होटल मनीष व प्रकाश के अलावा
स्टेशन मोड़ पर होटल सीवान इंटरनेशनल को क्वारंटाइन केन्द्र बनाया गया
है। क्वारंटाइन केन्द्र को सुचारु रूप से क्रियाशील रखने के लिए पालीवार
मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति की गई है। डीएम, सिविल सर्जन व सदर एसडीओ की
अनुमति के बिना क्वारंटाइन केन्द्र में कोराना वायरस से संक्रमित व्यक्ति
को ठहराने की अनुमति नहीं दी जायेगी। क्वारंटाइन केन्द्र में ठहरा एक भी
व्यक्ति केन्द्र से बाहर पाया जाता है तो संबंधित केन्द्र के मजिस्ट्रेट
के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जायेगी। अनुमंडल लोक शिकायत निवारण
पदाधिकारी संजय कुमार को क्वारंटाइन केन्द्र पर समय से नाश्ता, पानी व
खाना की व्यवस्था करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। डीएम अमित कुमार
पांडेय ने बताया कि होटल मनीष में सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक के लिए
संयुक्त आयुक्त राज्यकर विशाल कुमार गुप्ता, 2 बजे से रात 10 बजे तक श्रम
प्रवर्तन पदाधिकारी गुठनी चंदन कुमार व रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक
सहायक आयुक्त राज्यकर सीवान सुधांश कुमार तैनात रहेंगे। इसी प्रकार से
होटल प्रकाश में सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक परीक्ष्यमान वरीय उप
समाहर्ता आयुष अनंत , 2 बजे से रात 10 बजे तक परीक्ष्यमान वरीय
उपसमाहर्ता साकेत कुमार व रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक अवर निबंधक
बसंतपुर कौशल मधुकर की ड्यूटी लगाई गई है। होटल सीवान इंटरनेशनल में सुबह
6 बजे से दोपहर 2 बजे तक अवर निबंधक महाराजगंज नंदप्रताप, 2 बजे से रात
10 बजे तक अवर निबंधक रघुनाथपुर राजीव रंजन व रात 10 बजे से सुबह 6 बजे
तक अवर निबंधक बड़हरिया धर्मेन्द्र कुमार दुबे मजिस्ट्रेट के रूप में
ड्यूटी देंगे।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali