आज तीन दिन तक होगी बिहार में तेज बारिश, मौसम विभाग ने किया ‘येलो अलर्ट’

0
barish ka alert

पटना: बिहार में अगले दिन तेज बारिश की संभावना है। बिहार के मौसम में गुरुवार से बदलाव देखने को मिलेगा। बुधवार को प्रदेश में हवा का रूख पछुआ से पूर्वी हो गया है। प्रदेश में पछुआ हवा की जगह दक्षिण पूर्वी हवा चलने के कारण न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। इस वजह से न्यूनतम और अधिकतम तापमान में बढ़ाेतरी हुई। गुरुवार की शाम से माैसम के मिजाज में बदलाव हाेने लगेगा। साइक्लाेनिक सर्कुलेशन की वजह से पटना समेत राज्य के दक्षिणी-पूर्वी और उत्तरी-पूर्वी जिलाें में कहीं-कहीं हल्की बारिश, बूंदाबांदी के साथ बादलाें की गरज और बिजली चमकेगी। मौसम विज्ञानी की मानें तो अगले चार दिनों तक न्यूनतम पारे में दो से चार डिग्री की वृद्धि के आसार है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से इन मौसमी प्रभाव को देखते हुए ‘यलो अलर्ट’ जारी किया है।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

पुरवैया चलने से पटना समेत राज्य के अधिकतर हिस्साें के न्यूनतम अाैर अधिकतम तापमान में बढ़ाेतरी हाे गई। माैसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, बुधवार काे पटना का न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री दर्ज किया गया, जाे मंगलवार के मुकाबले दाे डिग्री अधिक है। यह सामान्य से एक डिग्री अधिक है। राजधानी का अधिकतम तापमान एक डिग्री बढ़कर 27.4 डिग्री रहा। गया का न्यूनतम तापमान करीब एक डिग्री बढ़कर 11.8 डिग्री रहा। यहां के अधिकतम तापमान में आंशिक बढ़ाेतरी हुई और यह 28.2 डिग्री रहा। पुपरी का न्यूनतम तापमान सबसे कम 10.4 डिग्री दर्ज किया गया। सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान नवादा का 28.7 अाैर सबसे कम अधिकतम तापमान सहरसा का 25.1 डिग्री रहा। राज्‍य के कुछ इलाको में 25 फरवरी के बाद तो सभी इलाकों में 26 के बाद मौसम साफ रहने के साथ सामान्य हो जाएगा।

प्रमुख शहरों नें अधिकतम और न्यूनतम तापमान

  1. पटना      27.4     13.4
  2. गया       28.2     11.8
  3. भागलपुर  27.2     13.0
  4. मोतिहारी  26.5     13.5
  5. पूर्णिया    26.3      13.0