सिवान के सिसवन में पोखरा में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत

0
nadi me duba

परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के सिसवन थाना क्षेत्र के कचनार पंचायत के कचनार गांव के पोखरा मे डुबने से दो सगे भाईयों की मौत हो गई।मृत दोनों कचनार गांव निवासी सुनील बैठा के पुत्र 10 वर्षीय प्रियांशु बैठा एवं 8 वर्षीय किटू बैठा हैं। मिली जानकारी के अनुसार दोनों अपने साथी के साथ गुरुवार की दोपहर शौच के लिए गए थे तभी अचानक दोनों का पैर पोखरा मे फिसल गया जिसके बाद दोनों डुबने लगे।दोनों को डुबता देख उसका साथी चिल्लाते हुए घर आया एवं उनके स्वजनों को जानकारी दी।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2022-08-26 at 8.35.34 PM
WhatsApp Image 2022-09-15 at 8.17.37 PM
20230302_203826 (1) (1)-compressed

जिसके बाद उसके स्वजन एवं अन्य ग्रामीण पोखरा मे दोनों बच्चों के शव को ढुंढने लगे।करीब दो घंटे मशक्कत करने के बाद शव मिला।दोनों मृतक के स्वजनों का रो रो कर बुरा हाल है।मृत बच्चों की मां चंदा देवी रोते रोते बेहोश हो जा रही थी।वे बार बार यही कह रही थी कि अब मेरा सहारा कौन बनेगा।