रघुनाथपुर में प्रखंड कर्मी समेत दो पॉजिटिव

0

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के रघुनाथपुर प्रखंड में लगातार कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ रही है। बावजूद अधिकतर लोग चेत नहीं कर रहे हैं। शुक्रवार को रघुनाथपुर में फिर दो लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें एक प्रखंड कार्यालय का परिचारी भी है। सूत्रों के अनुसार परिचारी के पॉजिटिव रहने के बावजूद कई दिनों तक वह ड्यूटी किया है। उसके संपर्क में कई लोग आ चुके हैं। बहरहाल, रेफरल अस्पताल में शुक्रवार को 86 लोगों ने रैपिड एंटीजन किट से अपना जांच कराया। इसमें दो लोग पॉजिटिव पाए गए हैं।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali
WhatsApp Image 2023-11-01 at 2.54.48 PM

जबकि 61 लोगों का सैंपल आरटीपीसीआर जांच के लिए लिया गया है। कोविड मामलों के नोड अमित कुमार ने बताया कि शुक्रवार को 15 से 18 आयु वर्ग के 279 बच्चों को को-वैक्सीन का पहला डोज लगाया गया। जबकि 18 से ऊपर के 147 लोगों को कोविशिल्ड का टीका दिया गया। इसमें हेल्थ केयर वर्कर 1, फ्रंट लाइन वर्कर 3 और 60 से ऊपर के 3 लोग शामिल हैं। इन सातों लोगों को कोविशिल्ड का तीसरा (बूस्टर) डोज दिया गया।