गले से सोने की चेन चोरी करती दो महिलाएं गिरफ्तार

0

परवेज अख्तर/सिवान: मंगलवार को नगर थाना के जेपी चौक से दो महिलाओं को लोगों ने एक महिला के गले से सोने की चेन की चोरी करते दो महिलाओं को लोगों ने पकड़ लिया। पकड़ने के बाद दोनों महिलाओं की लोगों ने जमकर पिटाई की। पिटाई के बाद लोगों ने इसकी सूचना नगर थाना को दी। जहां मौके पर पहुंच कर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। घटना के बारे बताया जाता है कि लक्ष्मीपुर निवासी किशुन भगत की पत्नी इंदु देवी घर से सामान खरीदने के लिए जेपी चौक के पास आई थी। जेपी चौक पर दो महिलाओं ने इंदु के गले से सोने की चेन को निकाल लिया और भागने लगी। महिला को जब इस बात का एहसास हुआ कि दोनों महिलाओं ने उसके गले से सोने की चेन की चोरी कर ली है तो उसने शोर मचाया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने दोनों महिलाओं को पकड़ कर उनकी तलाशी ली। तलाशी लेने के बाद उनके पास से चेन बरामद हुआ। इसके बाद लोगों ने उनकी पिटाई कर दी और नगर थाना को सूचित करते हुए उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़ी गई महिला चोरों की पहचान जामो थाना क्षेत्र की रंजना देवी और गीता देवी के रूप में हुई। गिरफ्तार दोनों महिलाओं को जेल भेज दिया गया है।​[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali