नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार ने वैश्विक मंच पर बढ़ाया देश का सम्मान

0
narendra modi

परवेज अख्तर/सिवान : भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक शनिवार को बंधन मैरिज हॉल में हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह तथा मंच संचालन जिलामंत्री धर्मेंद्र मिश्रा ने किया। बैठक में पार्टी के सभी पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य, सभी मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, मंडल प्रभारी, विधानसभा प्रभारी आदि उपस्थित थे। बैठक में संगठन को मजबूत करने, लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने, जनहित में चल रही सरकार की योजनाओं को पूर्ण रूप में लागू कराने की रणनीति पर चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री रमेश श्रीवास्तव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने वैश्विक मंच पर देश का सम्मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि 2014 मे नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने तब देश अनेक चुनौतियों से घिरा था। चार वर्षों में सभी चुनौतियों का सामना करते हुए हर क्षेत्र में तेजी से विकास हुआ। उन्होंने कहा कि राष्ट्र सर्वोपरि एवं अंतोदय के व्यापक लक्ष्य के साथ दृढ़ निश्चय की बदौलत भाजपा की यात्रा के वर्तमान से स्पष्ट है कि हमारा राजनीतिक उद्देश्य अन्य पार्टियों से भिन्न है। उन्होंने कहा कि पिछड़े एवं अन्य पिछड़ों के उत्थान के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। समाज के वंचित वर्गों को विकास की मुख्यधारा में सम्मिलित करने के लिए विकास कार्यों में उन्हें सहभागी बनाने की केंद्र सरकार की मान्य धारणा है। इसको लेकर कई योजनाएं चलाए जा रहे हैं। वहीं जिलाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने कहा कि हमारे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के सपनों को साकार करने के लिए कार्यकर्ता एक प्रतीक्षा के साथ कार्य करेंगे। हमारा बूथ सबसे मजबूत के नारा के साथ कार्य करना होगा। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री 23 सितंबर से आयुस्मान भारत की शुरुआत कर रहे हैं जिसमें पांच लाख के स्वास्थ्य बीमा का लाभ लोग उठा सकेंगे। किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश मंत्री बिट्टू सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा अनुसूचित जाति एवं जनजाति के उत्थान के लिए सतत प्रयत्न किए जा रहे हैं। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना मिशन इंद्रधनुष प्रधानमंत्री सुकन्या समृद्धि योजना एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा मातृत्व अभियान के माध्यम से नारी सशक्तीकरण की दिशा में कार्य किया जा रहा है। सबके लिए आवास उपलब्ध कराने की प्रधानमंत्री आवास योजना पर तेजी से अमल हो रहा है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी बहुत काम किया गया है। केंद्र सरकार ने विश्व की सबसे बड़ी स्वास्थ्य बीमा योजना आयुष्मान भारत आरंभ किया है। किसानों की आमदनी 2022 तक दोगुनी करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए कृषि यंत्रीकरण, पशुपालन मत्स्य पालन की विशेष लाभकारी योजना चलाई जा रही है। उज्ज्वला योजना महिलाओं के लिए वरदान साबित हुई है। बिहार में अब तक लगभग एक करोड़ 10 लाख शौचालय का निर्माण किया जा चुका है। आजादी के सात दशक बाद भी देश के हजारों गांव में बिजली नहीं पहुंची थी। विगत 4 वर्षों में केंद्र सरकार ने दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के द्वारा सभी गांव को बिजली से रोशन कर दिया है। कृषि कार्य के लिए मार्च 2019 तक 1312 प्रथम फीडर का कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। केंद्र एवं राज्य की सरकारें सड़क निर्माण एवं सड़क संपर्क पर तीव्र गति से कार्य कर रही है। एमएलसी टुन्ना पांडेय ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्रीने गरीबों के हित में बड़े-बड़े फैसले के साथ चार वर्षों की शानदार उपलब्धियों के साथ अपने कार्यकाल को पूरा किया। सबका साथ सबका विकास के संकल्प के साथ प्रधानमंत्री उज्ज्वल योजना, सौभाग्य योजना, जन धन योजना, ज्योति योजना आदि लागू कराए। बैठक में विधायक व्यासदेव प्रसाद, पूर्व जिला अध्यक्ष रमाकांत पाठक, पूर्व जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह, रमेश सिंह, पूनम तिवारी, राहुल तिवारी, सुधीर जायसवाल, अपर्णा उपाध्याय, हरेंद्र सिंह कुशवाहा, पूनम गिरि,राजेश श्रीवास्तव, अनूप श्रीवास्तव, प्रदीप कुमार रोज,नंदप्रसाद चौहान, आदित्य कुमार पाठक, अरविंद गिरि, आभा देवी, सुशीला देवी, आशा देवी, मुकेश कुमार बंटी, मनोज जायसवाल,संतोष कुमार मल्ल, गौतम यादव, योगेंद्र सिंह, उपस्थित थे।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali