जीरादेई में ग्रामीणों ने जल निकासी से पाए निजात

0
jal

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के जीरादेई प्रखंड के सकरा पंचायत के वार्ड संख्या 11 के ग्रामीणों ने छह महीने से बंद नाले को खुलाव जल जमाव से निजात पाया। बताया जाता है कि यह नाला छह महीने से बंद था। चार दिनों से हो रही बारिश के कारण पानी घरों में घुसने लगा था। इससे ग्रामीण परेशान हो गए थे। ग्रामीण बार-बार जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासन से इस समस्या को ले गुहार लगाते-लगाते थक गए थे, लेकिन इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। अंतत ग्रामीणोें को इसके निजात के लिए नाले को खोल जल निकासी का स्वयं प्रयास करना पड़ा। इस कार्य में समाजसेवी राजनाथ शर्मा, मदन सिंह, किशोर साह, लक्ष्मण भगत,रामानंद भगत, विवेक गुप्ता, रामविलास साह,रमाकांत चौहान, कृष्णा कुमार शर्मा, मोती भगत, बिगू गोड़, रंजीत ठाकुर, छोटे ठाकुर, मुन्ना चौहान आदि शामिल थे।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2022-08-26 at 8.35.34 PM
WhatsApp Image 2023-04-20 at 8.45.32 PM