परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के जी. बी. नगर थाना क्षेत्र के शंभोपुर पंचायत के वार्ड संख्या 5 में नल जल योजना में मानक के विपरीत हो रहे कार्य के खिलाफ कार्य कराने वाली एजेंसी वार्ड समिति ही नाराज दिखी। वार्ड समिति के अध्यक्ष चंदा देवी ने बताया कि बीडीओ द्वारा अपने चहेते ठेकेदार को यह कार्य सौंपा गया है। यहां पर सारे कार्य मानक के विपरीत हो रहे हैं। ना तो पाइप की गुणवत्ता ठीक है और ना ही तीन फीट नीचे पाइप लगाया जा रहा है। जब बुधवार को इस कार्य रोक दिया गया तो स्वयं बीडीओ ने आकर कार्य चालू करा दिया, जिससे गुरुवार को फिर एक बार लोग आक्रोशित हो गए है एवं प्रदर्शन करने लगे। ग्रामीणों का कहना है कि एक तरफ कहा जाता है कि वार्ड समिति ही सबकुछ है, पीछे से इस समितियों को गौण कर दिया जाता है। स्थानीय मुखिया वीरबहादुर साह ने बताया कि सब कुछ ठीक है। कनीय अभियंता को बुलाया गया है, कार्य मानक के अनुसार हो रहा है। जब वार्ड सदस्य सह अध्यक्ष चंपा देवी, समिति सचिव सुरेंद्र महतो ग्रामीण गणेश महतो, माधो बैठा, केश्वर बैठा, सुनीता देवी,शैलेश कुमार, फुलथरा देवी इत्यादि लोग न केवल आक्रोशित थे, बल्कि बीडीओ के खिलाफ नारे भी लगाए। ग्रामीणों का कहना था कि हमलोग मुख्यमंत्री को पत्र लिखेंगे।
परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया प्रखंड के कोइरीगावा पंचायत के चैन छपरा गांव में रविवार…
परवेज अख्तर/सिवान: जिले के सिसवन प्रखंड के मेंहदार गांव स्थित महेंद्रनाथ मंदिर परिसर में सोमवार…
परवेज अख्तर/सिवान: दारौंदा स्वीप कार्यक्रम के तहत प्रखंड में विभिन्न गांवों में बीएलओ द्वारा मतदाता…
परवेज अख्तर/सिवान: जिले के रघुनाथपुर प्रखंड के राजपुर उच्च विद्यालय के खेल मैदान में सोमवार…
एमएच नगर थाना क्षेत्र के हुसैन बंगरा चट्टी स्थित शिवम आटो सर्विस दुकान में लगी…
परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बसंतपुर प्रखंड मुख्यालय में सड़क किनारे अतिक्रमण होने से हमेशा जाम…