Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

स्वयंसेवकों ने पथ संचलन के बहाने दिखाई अपनी ताकत

परवेज अख्तर/सिवान : विजयादशमी से पूर्व रविवार को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने शहर के प्रमुख मार्गों पर पथ संचलन कर हिंदू समाज की एकता का प्रदर्शन किया। इस दौरान सभी स्वयंसेवक नए गणवेश में नजर आए। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयं सेवकों के शस्त्र पूजन और प्रदर्शन के बाद पथ संचलन शहर के मखदुम सराय महावीर पथ स्थित महावीरी सरस्वती शिशु मंदिर परिसर से रवाना हुआ, जो चिकटोली मोड़, बनियाटोली, शांति वट वृक्ष, नगर थाना रोड, बाटा मोड़, जेपी चौक होता हुए वापस विद्यालय परिसर में पहुंचा। वहां संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने स्वयंसेवकों को संबोधित किया। इस मौके पर शहर में कई स्थानों पर स्वयंसेवक संघ की ओर से ध्वज पूजन और शस्त्र पूजन किया गया। इसके बाद पथ संचालन कार्यक्रम हुए। पथ संचलन में सबसे आगे स्वयंसेवक जन्मेजय कुमार केसरिया ध्वज लहराते हुए नजर आए तो उनके पीछे ध्वज लेकर स्वयंसेवक कदम से कदम मिला रहे थे। कदम ताल करते हुए दंड और खड्ग के साथ स्वयंसेवकों को देख आम लोगों के भी कदम ठहर गए। पथ संचलन में बैंड की मधुर धुन पर कदम से कदम मिलाते हुए कार्यकर्ता जयघोष करते हुए नज़र आए । इस दौरान जयघोष की आवाज लोगों का ध्यान पथ संचलन की ओर खींच रही थी। जगह-जगह पुष्प वर्षा कर पथ संचलन का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में 12 साल के बच्चे से लेकर 76 साल तक के बुजुर्ग शामिल हुए। प्रांतीय बौद्धिक प्रमुख राजा राम ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना से लेकर अब तक के इतिहास की जानकारी दी। संघ की स्थापना के उद्देश्य से भी स्वयंसेवकाें को अवगत कराया गया। मौजूद स्वयंसेवकों ने शस्त्रों को प्रणाम किया। पथ संचलन में सबसे आगे दंड के साथ स्वयंसेवक चल रहे थे तो उनके पीछे की पंक्ति तलवार धारण किए हुए स्वयंसेवकों की थी। इस दौरान मुख्य सांसद ओमप्रकाश यादव, नगर उपसभापति बबलू साह, शिक्षक मनीष कुमार, रामचंद्र प्रसाद, मनोरंजन कुमार सिंह, किशुन ठाकुर, पूर्व पार्षद देवेंद्र गुप्ता, चंद्रशेखर आर्य, वीरू शाही, डॉ. सुनील कुमार, त्रिभुवन पाठक, उत्पल पांडेय, रंजीत शाही समेत काफी संख्या में स्वयंसेवक शामिल थे।

Siwan News

Recent Posts

नौतन: किशोर के गायब होने से स्वजन चिंतित

नौतन थाना क्षेत्र के नारायणपुर निवासी नथुनी साह के पुत्र नागेंद्र साह शुक्रवार की शाम…

April 29, 2024

असांव: अज्ञात वाहन की टक्कर से विद्युत पोल क्षतिग्रस्त

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के असांव थाना क्षेत्र के फाजिलपुर में शनिवार को एक अनियंत्रित वाहन…

April 29, 2024

सिवान: नरेंद्र मोदी पर सोशल मीडिया पर राजनीति टिप्पणी के आरोप में युवक गिरफ्तार

परवेज़ अख्तर/सिवान: असांव थाना थाना की पुलिस ने कटवार गांव में छापेमारी कर एक युवक…

April 29, 2024

लकड़ी नबीगंज: मारपीट में दो घायल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के लकड़ी नबीगंज थाना क्षेत्र के नरहन गांव में सोमवार को आपसी…

April 29, 2024

बड़हरिया: सीसी कैमरा से होने लगी बड़हरिया नगर पंचायत क्षेत्र की निगरानी

परवेज अख्तर/सिवान: अब बड़हरिया नगर पंचायत की निगरानी सीसी कैमरे के माध्यम से की जा…

April 29, 2024

हसनपुरा: हथियार के बल पर मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हसनपुरा एमएच नगर थाना क्षेत्र के पड़री निवासी बलिराम यादव ने…

April 29, 2024