बारात का हो रहा था इंतजार, पुलिस के साथ पहुंच गईं महिला संरक्षण पदाधिकारी

0

सासाराम में लड़की वालों के घर बारात का इंतजार हो रहा था। हलवाई भोजन बनाने में लगे थेय़ दुल्हन को भी तैयार किया जा रहा था। इसी बीच बारात पहुंचने से पहले पुलिस बल के साथ महिला संरक्षण पदाधिकारी पहुंच गईं। मामला सासाराम मुफस्सिल थाना के छोटका मोर गांव का है।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

छोटका मोर गांव में हरेन्द्र कुमार के घर बक्सर के राजपुर थाना अंतर्गत तियरा गांव से बरात आने वाली थी। शादी की सभी तैयारी पूरी हो गई थी और रिश्तेदार भी घर पहुंच गए थे। आंगन में महिलाएं विवाह गीत गा रही थीं। एक तरफ दुल्हन को सजाने और बारातियों के स्वागत की तैयारी चल रही थी। बारात का भोज भी आधा बनकर तैयार था।

इसी बीच पता चला कि शादी के लिए तैयार हो रही दुल्हन की उम्र केवल 15 साल है। इसकी सूचना अधिकारियों तक पहुंच गई। कुछ देर में ही महिला संरक्षण पदाधिकारी अफरीन तरन्नुम पुलिस बल के साथ पहुंच गईं। अधिकारी ने दोनों पक्षों को नोटिस देकर बाल विवाह नहीं करने की चेतावनी दी। लड़की के परिवार वालों को लड़की के बालिग होने तक इंतजार करने की बात कही।