Siwan News

पंचायती करने गए वार्ड पार्षद पर फा‍यरिंग, एक गिरफ्तार

​परवेज अख्‍तर, सिवान : शहर के महादेवा ओपी क्षेत्र के वार्ड संख्या 16 में रविवार को दो पक्षों के बीच हुए पंचायती के दौरान हुए विवाद को सुलझाने गए भाजपा नेता सह वार्ड संख्या 16 के वार्ड पार्षद राजन साह को एक युवक ने गोली मारकर घायल कर दिया। घटना के बात वहां अफरा तफरी मच गई और लोग शोर मचाने लगे। आसपास के लोग जबतक वहां पहुंचते गोली मारने वाला अपराधी अपने तीन साथियों संग वहां से फरार हो गया। घायल वार्ड पार्षद को आनन फानन में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। वार्ड पार्षद पर अपराधियों ने दो गोली फायर की थी। जिसमें एक गोली उनके पैर में लगी है। सूचना पाकर सदर अस्पताल में एएसपी कार्तिकेय शर्मा, नगर थाना, महादेवा ओपी सहित आसपास के अन्य थाने से पुलिस बल भी सदर अस्पताल में पहुंचे और घायल का फर्द बयान दर्ज किया।इस मामले में पुलिस ने खबर प्रेषण तक कार्रवाई करते हुए एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है। मामले में बताया जाता है कि महादेवा शिवमंदिर के पीछे सलेमपुर में स्थानीय निवासी गोदइला और माया देवी के बेटे के बीच तीन दिन पूर्व विवाद हुआ था। मामले को उस दिन शांत करा दिया गया। लेकिन रविवार की सुबह दोनों पक्षों के बीच मामले को लेकर हो रही पंचायती में विवाद हो गया। यह सुनकर वार्ड पार्षद अपने पुत्र सौरभ साह उर्फ रॉकी के साथ मौके पर पहुंचे, और मामले को शांत कराने का प्रयास करने लगे। इसका दौरान आरोपी गोदइला ने पास में रखी बंदूक से वार्ड पार्षद पर फायरिंग कर उन्हें घायल कर दिया। घटना के बाद से ही इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ था। इधर इस मामले में घायल वार्ड पार्षद राजन साह के फर्द बयान पर पुलिस ने गोदइला, दुर्गा चौहान, आर्यन उर्फ भीकू, पप्पू चौहान, भोला चौहान एवं अनिरुद्ध को नामजद किया है। जबकि दुर्गा चौहान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

कहते हैं एसपी
झगड़ा सुलझाने के दौरान राजन साह को गोली लगी है। फिलहाल वे खतरे से बाहर है। उन्होंने पुलिस को बयान दिया है उस आधार पर जांच जारी है। नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। अभियुक्त के पिता जो नामजद हैं उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।
– नवीनचंद्र झा, एसपी, सिवान

भाजपा नेताओं की उमड़ी भीड़

घटना की जानकारी मिलते ही जिले के भाजपा नेताओं की पूरी टीम सदर अस्पताल में पहुंची। बता दें कि घायल वार्ड पार्षद भाजपा नगर कमेटी के उपाध्यक्ष हैं। सदर अस्पताल में सदर विधायक व्यासदेव प्रसाद पहुंचे। इसके बाद सदर अस्पताल में राजन साह की तबीयत का हाल
जानने वालों में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष प्रो. अभिमन्यु सिंह, रमाकांत पाठक, धनजंय सिंह, नगर परिषद के सभापति सिंधु सिंह, उपसभापति बबलू साह, प्रदीप कुमार रोज, संजय पांडेय, राजेश श्रीवास्तव, वार्ड पार्षद अनुराधा गुप्ता, सुनील कुमार, अमित कुमार सोनू, सुभाष चौहान, समेत कई पार्षद एवं नेता सहित सैकड़ों लोग सदर अस्पताल पहुंचे थे।

महादेवा ओपी प्रभारी को तत्काल हटाने की उठी मांग

भाजपा नेता सह वार्ड पार्षद राजन साह को अपराधियों द्वारा गोली मारने के बाद आक्रोशित जनप्रतिनिधियों समेत महादेवा के सैकड़ों लोगों ने महादेवा ओपी प्रभारी को तत्काल हटाने की मांग की। सदर विधायक व्यासदेव प्रसाद ने कहा कि महादेवा में समाज विरोधी तत्व बढ़ गए हैं। महादेवा में अपराधियों का मनोबल बढ़ते जा रहा है। ओपी प्रभारी खुद अपराधियों को थाना में शरण दे रहे हैं, तभी उस क्षेत्र में अपराध का ग्राफ बढ़ रहा है। इन्होंने बताया कि एसपी नवीनचंद्र झा से मिलकर महादेवा ओपी प्रभारी को तत्काल हटाने का मांग की जाएगी। नगर परिषद के उपसभापति बबलू साह ने भी महादेवा ओपी प्रभारी पर अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया। बबलू ने आरोप लगाया कि विगत छह माह के अंदर 40 महिलाओं का संग छिनतई अपराधियों के द्वारा की गई। एक साथ सात घरों में चोरी की घटना को होली की रात अंजाम दिया गया। उस मामले में भी पुलिस के हाथ खाली हैं। ये सब घटनाओं को देखते हुए महादेवा नई बस्ती के आसपास के जनता में भय का माहौल बना हुआ है। महादेवा में शराब और लॉटरी टिकट खुलेआम बेची जा रही है। इन्होंने भी महादेवा ओपी पर प्रभारी को तत्काल हटाने की मांग की। अगर ऐसा नहीं होता है तो नगर परिषद रणनीति बनाकर अपने तरीके से आंदोलन करने को विवश होगी।

दो माह पूर्व जेल से बाहर आया था गोदइला

भाजपा नेता सह वार्ड पार्षद राजन साह को गोली मारने वाला मुख्य अभियुक्त गोदइला चौहान दो माह पूर्व जेल से बाहर आया था। गोदइला चोरी समेत अन्य मामलों में जेल में बंद था। यह महादेवा एवं शहर के अन्य इलाकों में चोरी की घटना को अंजाम दे चुका है।

Siwan News

Recent Posts

दारौंदा: 12 लीटर शराब के साथ दो गिरफ्तार

✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दारौंदा थाना की टीम ने रविवार की शाम दो गांवों में…

May 6, 2024

हसनपुरा : भूमि विवाद को ले हुई मारपीट में 19 आरोपित

✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के एमएच नगर थाना क्षेत्र के डीबी गांव में भूमि विवाद को…

May 6, 2024

बड़हरिया: मतदाता वालंटियर्स को दिया गया प्रशिक्षण

✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया प्रखंड कार्यालय सभागार में सोमवार को लोकसभा चुनाव को ले…

May 6, 2024

भगवानपुर हाट: 70 लीटर कच्चा स्प्रिट के साथ एक गिरफ्तार

✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट थाना की टीम ने बिलासपुर बाजार में छापेमारी कर…

May 6, 2024

लकड़ी नबीगंज: प्रधानाध्यापकों के साथ बीडीओ ने बैठक

✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के लकड़ी नबीगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित बीआरसी भवन परिसर में सोमवार को…

May 6, 2024

सिसवन: हिना शहाब ने जनसंपर्क कर मतदाताओं से मांगा जीत का आशीर्वाद

✍️परवेज अख्तर/सिवान: सिवान लोकसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी हिनाशहाब ने सोमवार को सिसवन प्रखंड के…

May 6, 2024