Categories: पटना

प्रेमिका को छोड़ दूसरी लड़की से करने जा रहा था शादी, पता चलते ही थाने पहुंची प्रेमिका फिर…..

परवेज अख्तर/एडिटर-इन-चीफ:

पटना: बिहार के कैमूर जिले में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जिले के चैनपुर थाना परिसर के एक मंदिर में प्रेमी युगल की शादी करवाई गई। लड़के की दूसरी लड़की से शादी के लिए बारात जानी थी लेकिन प्रेमिका बीच में आ गई। जानकारी के अनुसार, लड़के ने दूसरी लड़की के नाम की हल्दी लगा ली थी लेकिन शादी से पहले उसकी प्रेमिका ने पुलिस में शिकायत कर दी।

इसके बाद पुलिस ने लड़के और उसके परिवार को थाने बुलाया। यहां दोनों पक्षों की सहमति से बांड भरवाकर थाना परिसर में उनकी शादी करवा दी। वहीं मां-बाप द्वारा तय की गई लड़की से दूल्हे का छोटे भाई शादी करेगा। घर में ही उसकी शादी की रस्में आदि निभाई गई हैं।

शादी से पहले पहुंची प्रेमिका

दरअसल, चैनपुर थाना क्षेत्र के भदौरा गांव के रहने वाले जितेंद्र और बलुआपुर गांव की रहने वाली प्रियंका के पिछले पांच साल से एक-दूसरे से प्यार करते थे। एक-दूसरे से शादी का वादा करके दोनों के बीच शारीरिक संबंध भी बन चुके थे। बाद में लड़का शादी से मुकर गया और उसके परिजनों ने दूसरी लड़की के साथ उसकी शादी तय कर दी।

लड़की को जब अपने प्रेमी की शादी का पता चला तो उसने पुलिस से शिकायत कर दी। सादी वर्दी में पुलिस वाले लड़के के यहां गए और उन्हें थाने बुला लिया। फिर दोनों पक्षों की सहमति से शिव मंदिर में पुरोहित ने दोनों का विवाह संपन्न कराया। अब दूल्हे के छोटे भाई से परिजनों द्वारा पसंद की गई लड़की की शादी कराई जाएगी।

Siwan News

Recent Posts

बड़हरिया: वेतन नहीं मिलने से आर्थिक संकट से जूझ रहे सफाई कर्मी

परवेज अख्तर/सिवान: बड़हरिया नगर पंचायत के सफाई कर्मियों को दो माह से वेतन नहीं मिलने…

April 23, 2024

महाराजगंज: संगीतमय सुंदरकांड पाठ से वातावरण हुआ भक्तिमय

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के महाराजगंज प्रखंड के बंगरा गांव स्थित रघुवीर सिंह पुस्तकालय सह वाचनालय…

April 23, 2024

आंदर: भगवान राम के आदर्शों पर चलने से ही मानव का कल्याण संभव : रेखा

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के आंदर प्रखंड के छजवा गांव में चल रहे प्रतिष्ठात्मक श्रीरुद्र महायज्ञ…

April 23, 2024

दारौंदा: बुजुर्ग व दिव्यांग मतदाताओं के बीच प्रपत्र 12 घ का वितरण शुरू

परवेज अख्तर/सिवान: दारौंदा लोकसभा चुनाव में छठे चरण में 25 मई को मतदान होना है।…

April 23, 2024

आंदर: युवक की हत्या मामले में आर्केस्ट्रा संचालक समेत दो को जेल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के आंदर थाना क्षेत्र के गायघाट गांव स्थित जितरा बाबा स्थान के…

April 23, 2024

महाराजगंज: डीएम-एसपी ने किया डिस्पैच सेंटर का निरीक्षण

परवेज अख्तर/सिवान: लोकसभा चुनाव को लेकर जिलाधिकारी मुकुल कुमार गुप्ता एवं एसपी अमितेश कुमार ने…

April 23, 2024