महाराजगंज में चुनावी सभा के लिए चयनित मैदान में पानी जमा

0
field

परवेज़ अख्तर/सिवान:- बिहार विधानसभा चुनाव के लिए महाराजगंज प्रखंड क्षेत्र में चुनावी सभा को ले अनुमंडल प्रशासन ने चार मैदान चिह्नित किया है। इसमें बोर्ड मिडिल स्कूल का मैदान, आरबीजीआर कॉलेज मैदान, उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज पटेढ़ी का मैदान, महात्मा गांधी उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज गौर का मैदान शामिल है। लेकिन चयनित मैदानों में शामिल शहर के बोर्ड मिडिल स्कूल मैदान में वर्षा का पानी जमा हो गया है।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

मैदान के अगल-बगल भी बाढ़ का आलम व्याप्त है। मैदान से पानी निकलने में करीब तीन माह समय लग सकता है। इस परिस्थिति में इस मैदान में चुनावी सभा होना असंभव है। इस संबंध में बीडीओ नंदकिशोर साह ने बताया कि इस मैदान से जल निकासी तथा मैदान की सफाई को ले प्रशासन प्रयास कर रहा है।