जंक्शन पर शान से लहराते तिरंगा देखने के लिए करना होगा इंतजार

0
siwan jn

परवेज़ अख्तर/सिवान : जंक्शन के बाहर सर्कुलेटिग एरिया में लगने वाला देश के गौरव व सम्मान का प्रतीक 100 फीट का तिरंगा झंडा टेंडर कैंसिल होने के कारण अधर में लटक गया। विभाग के अनुसार ऑफर लेटर जारी होने के बाद ठीकेदार डिवीजन नहीं पहुंचा इस कारण टेंडर कैंसिल हो गया। अब फिर से नई प्रक्रिया के तहत टेंडर निकाला जाएगा और फिर तिरंगा लगाने का काम शुरू होगा।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

बता दें कि इसके पूर्व में भी सिवान जंक्शन के बाहर तिरंगा को लगाने के लिए रुपये तक आ चुके थे, लेकिन उन रुपयों से बलिया में तिरंगा का लगाने का काम किया गया। सिवान जंक्शन के बाहर सर्कुलेटिग एरिया में पिछले साल दिसंबर में तकनीकी टीम झंडा लगाने के लिए स्थल का निरीक्षण भी कर चुकी है। यह झंडा 100 फीट ऊंचा लगाना था।

जंक्शन पर तिरंगा झंडा को लगाने के पीछे रेलवे का यह उद्देश्य था कि जंक्शन पर आने जाने वाले हर यात्री और लोगों के बीच इस झंडे को देख अपने देश की मान, सम्मान व देशभक्ति के जज्बे को जिदा रखा जाए। कहते हैं अधिकारी जंक्शन के सर्कुलेटिग एरिया में 100 फीट का तिरंगा लगाने का कार्य होना था। जिस ठीकेदार द्वारा टेंडर डाला था वह ऑफर लेटर जारी होने के बाद डिवीजन नहीं पहुंचा। इस कारण टेंडर कैंसिल हो गया है। नई प्रक्रिया के तहत टेंडर निकाला जाएगा इसके बाद तिरंगा लगाने का काम होगा।

राकेश कुमार, आइओडब्ल्यू