कौन बनेगा बिहार प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष, दिल्ली में चल रहा मंथन

0

पटना: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के नए नाम पर नई दिल्ली में मंथन जारी है। बिहार कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता भी दिल्ली में जमे हुए हैं। दिल्ली में कांग्रेस आलाकमान बिहार के वरिष्ठ नेताओं के साथ बातचीत कर नये अध्यक्ष के लिए प्रस्तावित नामों पर विचार कर रहा है। पार्टी सूत्रों के अनुसार वर्तमान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा के तीन वर्ष का कार्यकाल समाप्त हो चुका है। ऐसे में नये नाम के सामने आने को लेकर चर्चा जोरों पर है। इसे तब और बल मिला है जब पड़ोसी राज्य झारखंड में नए कांग्रेस अध्यक्ष का मनोनयन किया गया है।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

इनके नामों पर हो रही चर्चा

पार्टी सूत्रों के अनुसार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के नये नामों में कुटुंबा के कांग्रेस विधायक राजेश राम, कदवां से विधायक शकील अहमद खान व प्रदेश कांग्रेस के वर्तमान कार्यकारी अध्यक्ष समीर कुमार सिंह सहित अन्य नाम सामने आ रहे हैं। वहीं, जानकारी के अनुसार इस बार चार की जगह आठ कार्यकारी अध्यक्षों के मनोनयन पर भी विचार किया जा रहा है। इसके लिए भी कई नाम चर्चा में हैं। पार्टी सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस के बिहार प्रभारी भक्तचरण दास ने नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर दलित वर्ग के नेता को प्रमुखता देने की अनुशंसा की है। हालांकि श्री दास शनिवार को दिल्ली से मणिपुर के लिए रवाना हो गए। पार्टी विधान पार्षद प्रेमचंद मिश्र ने कहा कि आलाकमान जब चाहे तब नये अध्यक्ष व कार्यकारी अध्यक्षों के नाम की घोषणा करने या निवर्तमान अध्यक्ष के कार्यकाल को जारी रखने के लिए स्वतंत्र है।