Categories: पटना

शाम को आया था पत्‍नी का दूर का रिश्‍तेदार, रात होते ही रिश्‍तेदार संग पत्‍नी रफूचक्कर

हाजीपुर: बिहार के हाजीपुर में एक युवती ने अपने प्रेमी के साथ अंतरजातीय विवाह किया तो लोगों ने प्रेमी जोड़े की बहादुरी को सलाम किया। प्रेमी जोड़े को जानने वाले लोग इसकी मिसाल दिया करते थे, लेकिन यह पूरा मामला ही उलट गया। अब तो इस प्‍यार की मिसाल देने वालों की फे‍हरिश्‍त और लंबी हो गई है, लेकिन कहानी अब बदल गई है। बुधवार की रात इस प्रेमी जोड़े के जीवन में कुछ ऐसा हुआ कि लोग दंग हैं। गुरुवार की सुबह से ही बेचारा प्रेमी अपनी पत्‍नी को ढूंढते हुए परेशान है।

16 जून 2019 को हुआ था विवाह

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार वैशाली थाना के नवादा गांव की युवती ने 16 जून 2019 को लालगंज थाना क्षेत्र के जफराबाद गांव के चंदन कुमार सहनी के साथ अंतरजातीय विवाह किया था। शादी के बाद दोनों का पारिवारिक जीवन ठीक चल रहा था। शादी के बाद युवती का अपने मायके वालों से जुड़ाव बना रहा। लालगंज थाना क्षेत्र के अगरपुर गांव से युवती के बहनोई मुन्ना महतो का छोटा भाई शंभू उसकी ससुराल बराबर आया-जाया करता था।

बुधवार को दिन में आ गया था पत्‍नी का दूसरा प्रेमी

शंभू महतो बुधवार को भी आरती की ससुराल आया और रात में वही रुक गया। उसी रात सभी के सो जाने के बाद आरती को लेकर वहां से फरार हो गया। इस घटना को लेकर उसके पति ने लालगंज थाना में शंभू महतो के विरुद्ध अपनी पत्नी का अपहरण कर लिए जाने की प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी के आलोक में पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बहनोई के गायब होने की साला ने दर्ज कराई प्राथमिकी

इधर, वैशाली जिले के ही बिदुपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर चिकनाई गांव निवासी स्व. राजेश्वर ठाकुर के पुत्र रमण ठाकुर बीते तीन मई से ही गायब है। उसके गायब होने से उसके स्वजनों का रोते-रोते बुरा हाल है। इस संबंध में गायब हुए युवक के साला बाजीतपुर सैदात गांव निवासी किशोरी ठाकुर के पुत्र अजय कुमार ठाकुर ने अपने बहनोई के गायब होने की प्राथमिकी बिदुपुर थाना में दर्ज कराई है। युवक के गायब होने के 12 दिन बाद थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। इस संबंध में थानाध्यक्ष धनंजय कुमार पांडेय ने बताया है कि गायब हुए युवक के साला ने प्राथमिकी दर्ज करायी है। मानसिक रूप से उसका बहनोई विक्षिप्त है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Siwan News

Recent Posts

नौतन: किशोर के गायब होने से स्वजन चिंतित

नौतन थाना क्षेत्र के नारायणपुर निवासी नथुनी साह के पुत्र नागेंद्र साह शुक्रवार की शाम…

April 29, 2024

असांव: अज्ञात वाहन की टक्कर से विद्युत पोल क्षतिग्रस्त

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के असांव थाना क्षेत्र के फाजिलपुर में शनिवार को एक अनियंत्रित वाहन…

April 29, 2024

सिवान: नरेंद्र मोदी पर सोशल मीडिया पर राजनीति टिप्पणी के आरोप में युवक गिरफ्तार

परवेज़ अख्तर/सिवान: असांव थाना थाना की पुलिस ने कटवार गांव में छापेमारी कर एक युवक…

April 29, 2024

लकड़ी नबीगंज: मारपीट में दो घायल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के लकड़ी नबीगंज थाना क्षेत्र के नरहन गांव में सोमवार को आपसी…

April 29, 2024

बड़हरिया: सीसी कैमरा से होने लगी बड़हरिया नगर पंचायत क्षेत्र की निगरानी

परवेज अख्तर/सिवान: अब बड़हरिया नगर पंचायत की निगरानी सीसी कैमरे के माध्यम से की जा…

April 29, 2024

हसनपुरा: हथियार के बल पर मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हसनपुरा एमएच नगर थाना क्षेत्र के पड़री निवासी बलिराम यादव ने…

April 29, 2024