परवेज अख्तर/गोपालगंज :- जिले के मांझा थाना क्षेत्र के गोविंदापुर गांव में खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर फटने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी,घायल महिला का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।बताया जाता है कि बुधवार की सुबह उक्त गांव के वजीर अहमद की पत्नी हकीकन नेशा गैस पर खाना बना रही थी,इसी बीच गैस के रेगुलेटर के पाइप में आग पकड़ लिया, जिससे गैस सिलेंडर ब्लास्ट कर गया।गैस सिलेंडर ब्लास्ट करने से खाना बना रही महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी,तथा घर में आग पकड़ लिया, जिससे घर में रखे सभी समान जल कर राख हो गया।घर में शादी थी,जिसकी तैयारी चल रही थी।घायल महिला को परिजनों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना की सूचना मिलने पर सीओ शाहिद अख्तर एवं मुखिया निर्मला देवी ने घटनास्थल पर पहुंच कर पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता करने का आश्वासन दिया।
परवेज अख्तर/सिवान: महाराजगंज शहर स्थित उमाशंकर चंपा देवी डीएवी पब्लिक स्कूल में सोमवार को मदर्स…
परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दरौली प्रखंड के सिद्ध गुफा चकरी योगाश्रम पर चल रहे पंचकुंडीय…
परवेज अख्तर/सिवान: जामो बाजार थाना क्षेत्र के छतीसी और बलडीहां के समीप सोमवार को करीब…
परवेज अख्तर/सिवान: लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष रुप से संपन्न कराने को लेकर जिला…
परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दारौंदा थाना क्षेत्र के धनौती में रविवार की रात एक घर…
परवेज अख्तर/सिवान: जिले के सिसवन प्रखंड के ऐतिहासिक बाबा महेंद्रानाथ मंदिर में सोमवार को मंदिर…