लकड़ी नबीगंज: प्रदेश जंगलराज में तब्दील हो गया: चिराग

0

चिराग पासवान के आगमन पर हुआ भव्य स्वागत

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के लकड़ी नबीगंज प्रखंड के जलालपुर लोहिया भवन में सोमवार को लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के आगमन पर लोजपा एवं एनडीए कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान चिराग पासवान ने जलालपुर गांव में पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष योगेंद्र मांझी के आवास पर पहुंचकर उनके प्रति अपनी सादगी और समन्वय का परिचय दिया। मौके पर उन्होंने कहा कि प्रदेश में वर्तमान नीतीश और तेजस्वी की सरकार में अपराध चरम पर है और शराब माफिया का जंगलराज कायम हो गया है और आए दिन हत्या, लूट, जहरीली शराब के सेवन से लोगों की मौतें हो रही है।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2022-08-26 at 8.35.34 PM
WhatsApp Image 2022-09-15 at 8.17.37 PM
20230302_203826 (1) (1)-compressed

प्रदेश जंगल राज में तब्दील हो गया है। आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनाव में लोजपा और एनडीए गठबंधन के प्रति लोगों का जनसमर्थन रहा तो राजद और जदयू का सफाया होना तय है। मौके पर पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष योगेंद्र नाथ, लोजपा के प्रदेश महासचिव और गोपालगंज के प्रभारी अनूप कुमार तिवारी, लोजपा के छात्र जिला सचिव राजा भैया उर्फ राजा बाबू, लोजपा के अनिल पासवान, भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष अखिलेश पांडेय, पूर्व भाजपा महामंत्री राजू पांडेय, पूर्व भाजपा महामंत्री शंभूनाथ सिंह समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

अपनी राय दें!

Please enter your comment!
Please enter your name here