लकड़ी नबीगंज: इमादपुर गांव में विवाद सुलझाने गए शिक्षक को मारा चाकू, घायल

0

परवेज अख्तर/सिवान: लकड़ी नबीगंज ओपी क्षेत्र के इमादपुर गांव में शुक्रवार की सुबह दो पक्षों के बीच मारपीट की सुलह कराने गए एक शिक्षक को शरारती तत्वों ने चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। स्थानीय लोगों ने घायल शिक्षक को सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2022-08-26 at 8.35.34 PM
WhatsApp Image 2023-04-20 at 8.45.32 PM

घायल शिक्षक की पहचान अरुण सिंह के रूप में हुई। घायल ने बताया कि गांव में दो पड़ोसी के बीच शुक्रवार की सुबह विवाद हुआ था। विवाद मुर्गा रखने को लेकर था। इसी मामले को देखते हुए मैं मामले को सुलझाने के लिए गया। तब तक एक पक्ष के लोगों ने मुझे चाकू से गोद दिया। इसमें मैं गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्होंने कहा कि मुझे दोनों पैरों में चाकू लगी है।